AIRA NEWS NETWORK – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर अपनी पत्नी को बधाई देते हुए ज़ेरोधा के नितिन कामथ (Zerodha’s Nithin Kamath) ने अपनी पत्नी की ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने और जीतने की यात्रा से मिली सीख साझा की. उन्हें नवंबर 2021 में पता चला था कि उनकी पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) है.
एक ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरी पत्नी, सीमा को पिछले नवंबर में स्तन कैंसर का पता चला था. अब उन्होंने कैंसर और इससे जुड़ी नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) और समग्र स्वास्थ्य (Overall health) और कल्याण (Well being) के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अब तक की अपनी यात्रा और सीख लोगों के साथ शेयर करने का फैसला किया है.
नितिन की पत्नी ने लोगों को दी सीख
अपनी इस जर्नी के बारे में उनकी पत्नी सीमा ने एक ब्लॉग में लिखा, “मैंने स्वस्थ रहने के लिए हर संभव कोशिश की और नवंबर 2021 तक (जब मुझे ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता नहीं था) मुझे लगता था कि कोई भी मुझे शारीरिक रूप से धीमा नहीं कर सकता. स्टेज 2 का कैंसर था और यह 2 से अधिक पुराना नहीं था. डायग्नोसिस के पिछले कुछ महीने काफी धुंधले और भावनात्मक रूप से रोलर कोस्टर की तरह रहे हैं.”
उन्हें अपने कैंसर के बारे में कैसे पता चला? इस पर उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों तक नियमित रूप से पूरे शरीर का हेल्थ चेकअप करवाती थीं. मैमोग्राम में उसके दाहिने स्तन में एक छोटी सी गांठ दिखाई दी थी. भले ही उन्हें कोई लक्षण नहीं दिखे थे, फिर भी एक ऑन्कोलॉजिस्ट (Oncologist) से मिलने का फैसला किया, जिसने बायोप्सी की. बायोप्सी के बाद एक PET स्कैन किया, जिसमें पुष्टि हुई कि गांठ दरअसल कैंसर था.


















