चमोली-उत्तराखण्ड
Trending

होली से पहले सरकार ने दी बड़ी राहत! CNG की कीमत में हुई इतनी कटौती

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर है. महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने बजट में सीएनजी पर वैट 13.5 फीसद से घटाकर 3 फीसदी कर दिया है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत जर मिली है. 3 फीसद वैट के हिसाब से प्रति किलो 5.75 रुपये का फायदा होगा. आपको बता दें कि पिछले 7 महीनों में महाराष्ट्र में सीएनजी (CNG) के दाम करीब 20 रुपये तक बढ़े हैं.

सीएनजी की कीमत हुई कम

गौरतलब है कि महानगर गैस लिमिटेड ने जुलाई 2021 में सीएनजी की कमत में 2.58 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया था. यहां जुलाई में सीएनजी की कीमत 50 रुपये प्रति किलो से कम थी. लेकिन, इसके बाद लगातार सीएनजी की कीमत में इजाफा होता चल गया. अक्टूबर में सीएनजी में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई. इसके बाद सीएनजी की कीमत 54.57 रुपये प्रति किलो हो गई.

फिर इसके बाद नवंबर में सीएनजी में 3.06 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई. इसके बाद 17 दिसंबर को एक बार फिर मुंबई में मुंबई में सीएनजी की कीमत 63.50 रुपये प्रति किलो हो गई. बहरहाल, अब सीएनजी की कीमत घटने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है. 

सरकार ने की कई घोषणा

सरकार ने बजट में मानव संसाधन के विकास के लिए 46 हजार 667 करोड़ रुपये, इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन से जुड़े विकास के लिए 28 हजार 605 करोड़ और उद्योग और उर्जा विभाग के लिए 10 हजार 111 करोड़ रुपये आवंटित किए.  वहीं, नियमित रूप से कर्ज की अदायगी करने वाले 20 लाख किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए 50 हजार रुपए अनुदान देने की घोषणा की गई है. इसमें 10 हजार करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है.

स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर 

कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इसलिए इस बार बजट में इस व्यवस्था को और सक्षम करने के लिए 16 जिलों में 100 बेड्स वाले महिलाओं के अस्पताल शुरू किए जाने की योजना है.

AIRA NEWS NETWORK पर पाएं, ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट सबसे पहले । आज की ताजा खबरें, विश्लेषण, उत्तरप्रदेश और उत्तराखण्ड़ की खबरें पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट AIRA NEWS NETWORK पर |

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button