नई दिल्ली: 7th Pay Commission Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी (7th Pay Commission Latest News) है. सरकार ने एक बार फिर कर्मचारियों के डीए और डीआर (DA DR Hike) में 3% की बढ़ोतरी की है. ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू हो गई है.
डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी
दरअसल, केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों के डीए (DA Hike) को 31% कर दिया है. इसी क्रम में ओडिशा राज्य सरकार (Odisha State Government) ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में इजाफा कर दिया है. ओडिशा के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 31% डीए और डीआर का लाभ मिलने लगा है.
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी कर दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिल रहा है. .
30 प्रतिशत पर भी मुहर
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 30 प्रतिशत का एरियर देने का ऐलान किया है. कर्मचारियों को जनवरी 2016 से अगस्त 2017 के बीच बढ़े हुए वेतन का 50 प्रतिशत बकाया मिलेगा. इस फैसले का लाभ राज्य के छह लाख कर्मचारियों को होगा. यानी नए साल के शुरुआत से ही कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है.
राज्य सरकार की तरफ से की गई बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन का 31 % हो गया है. आपको बता दें कि यह वृद्धि एक जुलाई 2021 से लागू होगी. इतना ही नहीं, अब राज्य सार्क के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर डीए मिल रहा है.
केंद्र सरकार भी कर सकती है इजाफा
उधर, केंद्र सरकार भी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर सकती है. AICPI इंडेक्स के आंकड़ों को देखें तो दिसंबर 2021 तक महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 34 फीसदी हो चुका है. यानी इस हिसाब से इसमें 3 फीसदी का इजाफा हो चुका है.होली से पहले कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया जा सकता है. बताया जा रहा है कि कुल डीए 3% बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा. इसका भुगतान जनवरी 2022 से होगा और केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो जाएगा.
AIRA NEWS NETWORK पर पाएं, ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट सबसे पहले । आज की ताजा खबरें, विश्लेषण, उत्तरप्रदेश और उत्तराखण्ड़ की खबरें पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट AIRA NEWS NETWORK पर |

















