बिज़नेस
Trending

LPG सब्सिडी को लेकर हुए बड़े बदलाव, सिर्फ इन एलपीजी ग्राहकों को मिलेगी सब्सिडी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

LPG subsidy latest updates: अगर आप रसोई गैस (LPG Cylinder) का इस्तेमाल करते हैं और आपके बैंक अकाउंट में सब्सिडी (LPG Subsidy) का पैसा नहीं आ रहा है , तो आपको सचेत हो जाने की जरूरत है.

इसकी वजह आपके एलपीजी कनेक्शन (LPG Connection) का आधार से लिंक (LPG Aadhaar Linking) नहीं होना हो सकता है. जी हां, अगर आपने एलपीजी (LPG) को आधार कार्ड से लिंक (Aadhaar Link) नहीं करवाया है, तो आपके खाते में सब्सिडी (LPG subsidy) के पैसे नहीं आयेंगे. इसलिए सबसे पहले अपने एलपीजी को आधार कार्ड से लिंक करवा लें.

आपको बता दें कि सालाना 10 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाले लोगों को सरकार सब्सिडी (LPG Subsidy) नहीं देती. अगर आप पति-पत्नी दोनों वर्किंग हैं, तो दोनों की कमाई को मिलाकर इसकी गणना की जाती है. यानी आप दोनों मिलकर 10 लाख रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं, तो आप एलपीजी पर सब्सिडी (LPG Subsidy) के हकदार नहीं होंगे. यानी आपकी सब्सिडी बंद कर दी जायेगी. अलग-अलग राज्यों में LPG की सब्सिडी अलग-अलग होती है.

सब्सिडी बंद है, तो करें ये काम – If subsidy is stopped, then do this work

एलपीजी आधार लिंकेज (Aadhaar Link LPG) की वजह से अगर आपकी सब्सिडी बंद है, तो आइए जान लीजिए कि फिर से यह कैसे शुरू हो सकता है. कैसे सब्सिडी फिर से आपके बैंक खाता में आने लगेगी…

  • अपने फोन या कंप्यूटर पर इंटरनेट ओपन कर लें.
  • अगर फोन से ऑपरेट कर रहे हैं, तो ब्राउजर पर जाएं और www.mylpg.in टाइप कर इसे ओपन कर लें.
  • दायीं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो मिलेगा. अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर के फोटो पर क्लिक करें.
  • अब एक नया विंडो ओपन होगा, जो आपके सर्विस प्रोवाइडर का है.
  • अब आप सबसे ऊपर दायीं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन देखेंगे. उस पर क्लिक करें.
  • अगर आपने पहले ही अपनी आईडी बना रखी है, तो आप उमें लॉग-इन करें.
  • आईडी नहीं है, तो आपको न्यू यूजर पर क्लिक करके जरूरी जानकारी देकर वेबसाइट पर लॉग-इन करना होगा.
  • लॉग-इन करने के बाद जो विंडो ओपन होगा, उसमें दायीं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री का विकल्प आपको नजर आयेगा. इस पर क्लिक करें.
  • यहां आपको पता चल जायेगा कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गयी है. कितनी सब्सिडी की राशि कब दी गयी है, उसका भी विवरण आप देख पायेंगे.
  • यदि आपने गैस की बुकिंग की है और आपको सब्सिडी के पैसे नहीं मिले हैं, तो आपको फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करने की जरूरत है. यहां से आप सब्सिडी का पैसा नहीं मिलने की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.
  • इसके अलावा यदि आपने एलपीजी आईडी को अभी तक अपने अकाउंट से लिंक नहीं किया है, तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर यह काम भी कर सकते हैं.
  • 18002333555 पर कॉल करके इसकी शिकायत भी आप दर्ज करवा सकते हैं.

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button