बिज़नेस

Business Idea start Cutlery Manufacturing Unit and earn 18k per month check how to start details here varpat

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. क्या आप कोई अपना कारोबार शुरू (starting own business) करने की सोच रहे हैं. अगर हां..तो आज हम आपके लिए एक ऐसा बेहतर आइडिया (Business idea) लेकर आए हैं, जिससे आपको बंपर कमाई (earning money) होगी. इस कारोबार में सबसे खास बात यह है कि इसे आप थोड़े से पैसे लगाकर शुरू कर सकते हैं और हर महीने अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं.

हम बात कर रहे हैं कटलरी बनाने की यूनिट (Cutlery Manufacturing Unit) की. बता दें कि कटलरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट एक ऐसा बिजनेस (Cutlery Manufacturers Business) है, जिसकी डिमांड हर घर में बनी हुई है. इसके अलावा कटलरी की डिमांड पार्टियों, शादियों, पिकनिक, और खाने पीने की दुकानों पर होती है.

सरकार देगी मदद
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए भारत सरकार की मुद्रा स्कीम (Mudra Scheme) से आपको मदद मिलेगी. बता दें कि कटलरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट एक ऐसा बिजनेस है, जिसकी डिमांड हर घर में बनी हुई है. इसके अलावा कटलरी की डिमांड पार्टियों, शादियों, पिकनिक, और खाने पीने की दुकानों पर होती है. वहीं, कटलरी से हैंड टूल और खेती में काम आने वाले कुछ जरूरी टूल को भी बना सकते हैं. साथ ही आप इसे बड़े लेवल पर एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं. इसमें आप घर के प्रोडक्ट के अलावा अन्य टूल भी बना सकते हैं.

ये भी पढें- 90 दिन के भीतर इन 21 बैंकों के ग्राहकों को मिलेगा ₹5 लाख तक, PMC बैंक ग्राहकों को भी होगा पेमेंट, जानिए वजह

लोन के लिए यहां करें आवेदन
कटलरी बिजनेस को शुरू करने के लिए अगर लोन लेना है तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें नाम, पता, बिजनेस एड्रेस, एजुकेशन, मौजूदा इनकम और कि‍तना लोन चाहिए जैसी तमाम डिटेल देना होगा.

जानिए कितना पड़ेगा खर्चा?
आप इसमें मेटल से बने कटलरी मैन्युफैक्चरिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इस बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए आपके पास सिर्फ केवल 1.14 लाख रुपये होने चाहिए। इसके लिए आप सरकार की Mudra Scheme के तहत लोन ले सकते हैं. सेटअप के लिए आपको करीब 1.8 लाख रुपए खर्च करने होंगे.
इसके लिए आपको वेल्डिंग सेट, बफिंग मोटर, ड्रिलिंग मशीन, बेंच ग्रिंडर, हैंड ड्रिलिंग, हैंड ग्रिंडर, बेंच, पैनल बोर्ड व अन्य टूल्स की जरूरत होगी. इसके अलावा रॉ मैटेरियल पर आपको करीब 1.2 लाख रुपए खर्च करने होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, इतने रॉ मैटेरियल में हर महीने 40,000 कटलरी, 20,000 हैंड टूल और 20,000 एग्रीकल्चर इंप्लीमेंट तैयार हो सकेंगे.

ये भी पढें- Post Office- इस स्कीम में बस एक बार लगाएं पैसा, हर महीने खाते में आएंगे 4,950 रुपये, जानिए डिटेल

जानिए कितनी होगी कमाई?
सरकार की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिनिश्ड प्रोडक्ट से हर महीनेप 1.10 लाख रुपये की बिक्री का होने का अनुमान है.इसकी मैन्युफैक्चरिंग में हर महीने करीब 91800 रुपये कर्छ होंगे. इस हिसाब से हर महीने आपको करीब 18,000 रुपये से ज्यादा का प्रॉफिट होगा. लोन चुकाने और इंसेंटिव का खर्च घटाने के बाद आपका नेट प्रॉफिट 14,400 रुपए से ज्यादा होगा.

Tags: Applying for a business loan, Business ideas, Business news in hindi, Earn money, How to earn money, Starting own business

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button