This district was called BJP stronghold in Odisha, but the party crumbled in the Panchayat elections

[ad_1]
बारीपद. बीजेपी ने ओडिशा के मयूरभंज जिले में 2017 के पंचायत चुनाव में अपना कब्जा जमाने के बाद उसे अपने एक मजबूत गढ़ में बदल दिया. इसके बाद पिछले आम चुनाव में यहां से बीजेपी के सांसद सहित 6 विधायकों ने जीत हासिल की थी. मयूरभंज की 9 विधानसभा सीटों में से 6 पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी के लिए मयूरभंज जिला एक मजबूत गढ़ माना जाने लगा था. लेकिन राज्य के पंचायत चुनाव के नतीजों ने इस धारणा को तोड़ दिया. बीजेपी के लिए पंचायत चुनाव के नतीजे एक बड़ा धक्का साबित हुए और उसे जिला परिषद की एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हो सकी.
मयूरभंज जिले में भाजपा के संगठन की कमान केंद्रीय ट्राइबल अफेयर्स और जल शक्ति मंत्री बिश्वेश्वर टुडू (Bishweshwar Tudu) के हाथ में है. इन नतीजों ने साबित कर दिया कि उनका मयूरभंज की जनता पर कुछ खास असर नहीं है. राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) ने भाजपा का सफाया करते हुए 25 जिला परिषद सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 25 पर आगे चल रही है. यहां तक कि JMM ने भी एक जिला परिषद सीट पर जीत हासिल करने में सफलता हासिल कर ली है. लेकिन जिले में भाजपा का खाता भी नहीं खुला है.
https://www.youtube.com/watch?v=PTfbef6s14E
भाजपा ने 2017 के पंचायत चुनाव में मयूरभंज की जिला परिषद की 56 सीटों में से 49 पर जीत हासिल की थी. जिससे 2019 के आम चुनाव में भाजपा को 6 विधायकों सहित सांसद का चुनाव जीतने में मदद मिली थी. कहा जा रहा है कि 2017 के पंचायत चुनाव और 2019 के आम चुनाव में हार के बाद बीजद ने मयूरभंज में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास तेज कर दिए. बीजद ने संगठन की कमजोरियों को दूर करने के साथ ही असंतुष्टों को अपने साथ जोड़ना शुरू किया. इस जनजातीय बहुल जिले में लोगों की समस्याओं और शिकायतों को दूर करने के लिए किए गए बीजद के प्रयासों का नतीजा इस बार के पंचायत चुनावों में साफ दिखाई दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bhubaneswar, Naveen patnaik, Odisha, Panchayat Polls
Source link


















