Business opportunities start goat farming and per month 2 lakh rupees check how details here varpat

[ad_1]
नई दिल्ली. अगर आप अपना कारोबार शुरू करना (Start own Business) चाहते हैं तो आज हम आपको एक सुपरहिट बिजनेस आइडिया (Superhit business idea) के बारे में बता रहे हैं. जिसे शुरू करके आप हर महीने 2 लाख रुपये तक कमा सकते हैं. जी हां.. हम बात कर रहे हैं बकरी पालन (Goat farming business) के व्यवसाय का. बकरी पालन व्यवसाय योजना एक बहुत ही लाभदायक कारोबार (Profitable business) है और भारत में लोग बकरी पालन (goat rearing) के कारोबार से मोटी रकम कमा (Earn money) रहे हैं.
इस बिजनेस को आप घर से शुरू कर सकते हैं. बता दें कि वर्तमान इसे एक कार्मशियल व्यवसाय माना जाता है, जो किसी देश की अर्थव्यवस्था और पोषण में बहुत योगदान देता है. बकरी फार्म (Goat Farm) ग्रामीण अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है. बकरी पालन से दूध, खाद आदि कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं.
ये भी पढ़ें- 25 रुपये से कम कीमत वाले इन 7 स्टॉक्स से निवेशक बन गए लखपति, सालभर में मिला 9,100 फीसदी का रिटर्न
सरकार देगी 90 फीसदी तक सब्सिडी
इस कारोबार को शुरू करना बेहद आसान है. इसे आप सरकारी मदद से शुरू कर सकते हैं. बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा देने एवं स्वरोजगार अपनाने के लिए हरियाणा सरकार पशुपालकों को 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है. वहीं, अन्य राज्य सरकारें भी सब्सिडी देती है. भारत सरकार पशु पालन पर 35% तक सब्सिडी देती है. यदि आपके पास बकरी पालन शुरू करने के लिए पैसे नहीं हैं तो भी आप बैंकों से लोन ले सकते हैं. NABARD आपको बकरी पालन के लिए लोन देने के लिए उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें- ₹1 लाख लगाकर शुरू कर दें ये कारोबार, हर महीने होगी 8 लाख रुपये तक की कमाई, सरकार करेगी मदद
कितनी होगी कमाई
बता दें कि बकरी के दूध से लेकर मांस तक में मोटी कमाई है. बता दें कि बकरी के दूध का मार्केट में काफी डिमांड है. वहीं, इसका मांस सबसे अच्छे मांस में से एक है जिसकी घरेलू मांग बहुत अधिक है. यह कोई नया व्यवसाय नहीं है और यह प्रक्रिया प्राचीन काल से चली आ रही है.
बकरी पालन परियोजना काफी मुनाफे वाला कारोबार है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 18 फीमेल बकरी पर औसतन 2,16, 000 रुपये की कमाई हो सकती है. वहीं, मेल वर्जन से औसतन 1,98,000 रुपये की कमाई हो सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Animal Farming, Business ideas, Business news in hindi, Business opportunities, Earn money, Easy ways to earn money
Source link


















