Top 10 national international news today russia ukraine UP voting

[ad_1]
नई दिल्ली. भारत सरकार तेजी के साथ युद्ध प्रभावित देश यूक्रेन से भारतीयों को वापस (Indian students evacuated) लाने का काम कर रही है. इस बीच शनिवार को 219 लोगों यूक्रेन (Ukraine Crisis) से निकाला गया. एयर इंडिया के विमान ने रोमानिया से उड़ान भरी थी. वहीं उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के पांचवें चरण (Fifth Phase Polling) का मतदान आज यानी रविवार (27 फरवरी) को होगा. इस दौरान 12 जिलों की 61 सीटों के लिए वोटिंग होगी. पढ़ें देश-दुनिया की टॉप 10 खबरें…
1. यूक्रेन से 219 यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंचा एयर इंडिया का विमान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया स्वागत
भारत सरकार तेजी के साथ युद्ध प्रभावित देश यूक्रेन से भारतीयों को वापस (Indian students evacuated) लाने का काम कर रही है. इस बीच शनिवार को 219 लोगों यूक्रेन (Ukraine Crisis) से निकाला गया. एयर इंडिया के विमान ने रोमानिया से उड़ान भरी थी. यूक्रेन में फंसे भारतीयों का यह पहला समूह है जिसे संकट ग्रस्त देश से निकाला गया है. एयर ट्रैफिक कंट्रोल सूत्रों के अनुसार शाम 7.50 मिनट पर एयर इंडिया का विमान मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा. (यहां पढ़ें पूरी खबर)
2. UP Election: पांचवें चरण की 61 सीटों पर वोटिंग आज, केशव मौर्य-राजा भैया समेत इन दिग्गजों की साख दांव पर
लखनऊ. उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के पांचवें चरण (Fifth Phase Polling) का मतदान आज यानी रविवार (27 फरवरी) को होगा. इस दौरान 12 जिलों की 61 सीटों के लिए वोटिंग होगी. इस चरण में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya), अमेठी के राजा डॉ. संजय सिंह और प्रतापगढ़ के बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raghuraj Pratap Singh as Raja Bhaiya) समेत 692 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं, जिनकी राजनीतिक तकदीर का फैसला करीब 2.24 करोड़ मतदाता करेंगे. इस दौरान अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट और प्रयागराज में वोटिंग होनी है. (यहां पढ़ें पूरी खबर)
3. बड़ा सवाल: आखिर जो बाइडन ने यूक्रेन में क्यों नहीं भेजी अमेरिकी सेना? जानें वजह
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का मुकाबला करने के लिए भारी कूटनीतिक पूंजी खर्च की है. बाइडेन प्रशासन नेलगातार यह चेतावनी दी कि रूस किसी भी वक्त यूक्रेन पर हमला कर सकता है, और यह भी कहा कि ऐसा होने पर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था खतरे में आ जाएगी. अंतत: अमेरिका की चेतावनी सही साबित हुई और रूस ने 24 फरवरी की सुबह यूक्रेन पर हमला कर दिया. (यहां पढ़ें पूरी खबर)
4. जंग के माहौल में ‘गुरु का लंगर’, यूक्रेन से आई यह VIDEO मानवता की मिसाल, देखें
कीव (यूक्रेन): यूक्रेन में रूस के हमले (Russia attack on Ukraine) से हालात बदतर हो चले हैं और चारों और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. लोग यूक्रेन छोड़कर भागने को मजबूर है. आलम ये है कि सब कुछ बर्बाद होने के कारण खाने के भी लाले पड़े हुए हैं. लेकिन मुसीबत की इस घड़ी में गुरु का लंगर लोगों की सेवा करने में जुट गया है और सोशल मीडिया (Social Media) पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं (यहां पढ़ें पूरी खबर)
5. क्लबहाउस केस: आरोपी को जमानत देने से कोर्ट का इनकार, कहा- सभी महिलाओं के खिलाफ किया अपराध
मुंबई. क्लबहाउस मामले में आरोपी आकाश सुयाल (19) को मुंबई की एक अदालत ने शनिवार को यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया कि अपराध “नारीत्व” के खिलाफ किया गया था. सुयाल को क्लबहाउस ऐप पर बातचीत में महिलाओं और एक विशेष समुदाय के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तार किया गया था. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजाश्री घरात ने 22 फरवरी को सुयाल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. (यहां पढ़ें पूरी खबर)
6. यूक्रेन पर कई देश खिलाफ, लेकिन भारत नहीं छोड़ रहा रूस का साथ, आखिर क्या है मजबूरी? जानें
नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूस के चौतरफा आक्रमण ने दुनिया भर से प्रतिबंधों की लहर पैदा कर दी है और वैश्विक नेताओं ने क्रेमलिन पर दबाव बढ़ाने की मांग की है. शुक्रवार को, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर प्रतिबंध लगाकर रूस पर दबाव बढ़ाने की कोशिश की. (यहां पढ़ें पूरी खबर)
7. दिल्ली में हटाई गईं कोरोना को लेकर सभी पाबंदियां, यहां पढ़ें DDMA का पूरा आदेश
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में सोमवार से नाईट कर्फ्यू सहित कोविड-19 संबंधी सभी पाबंदियां (COVID19 restrictions) हटा दिया गया है. दिल्ली में लोग सोमवार से अपने प्राइवेट कार में बिना मास्क (face masks) पहने चल सकेंगे. हालांकि, सार्वजनिक स्थानों पर अभी मास्क को जरूरी रखा गया है और नहीं पहनने पर जुर्माना लगाया जाएगा. दिल्ली सरकार ने सभी COVID19 को लेकर सभी तरह की पाबंदियां हटा दी हैं, क्योंकि Covid19 की स्थिति में सुधार हुआ है और दिल्ली में केस में काफी कमी आई है. (यहां पढ़ें पूरी खबर)
8. एक्शन में आए राहुल गांधी, गुजरात में क्यों बनवा रहे कौरवों की लिस्ट? जानें पूरा माजरा
द्वारका (गुजरात): गुजरात दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राज्य में पार्टी के निष्क्रिय नेताओं पर कड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेताओं से कहा कि, पार्टी में मौजूद कौरवों की एक लिस्ट तैयार करो, जो सिर्फ एसी कमरे में बैठते हैं जो ना बातों के अलावा कुछ नहीं करते हैं और दूसरों को परेशान करते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि, ऐसे लोग अंत में बीजेपी (BJP) में शामिल हो जाते हैं. (यहां पढ़ें पूरी खबर)
9. IND vs SL T20I: श्रेयस अय्यर के साथ सैमसन-जडेजा का धमाका, भारत ने घर में लगातार 7वीं टी20 सीरीज जीती
धर्मशाला. टीम इंडिया (Team India) का रोहित शर्मा की अगुआई में शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम ने दूसरे टी20 में (India vs Sri Lanka) श्रीलंका को 7 विकेट से हराया. इसके साथ टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. मैच में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. पाथुम निसांका ने अर्धशतक जड़ा. कप्तान दासुन शनाका ने भी आक्रामक पारी खेली. जवाब में भारत ने लक्ष्य को 17.1 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा. वे 74 रन बनाकर नाबाद रहे. संजू सैमसन ने भी 39 रन बनाए. सीरीज का अंतिम मुकाबला कल इसी मैदान पर खेला जाएगा. टीम ने घर पर लगातार 7वीं टी20 सीरीज जीती है. (यहां पढ़ें पूरी खबर)
10. ‘Smart Jodi’ में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन से ज्यादा फीस चार्ज कर रहा है ये कपल
शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ (Smart Jodi) के मंच पर टीवी और फिल्म जगत के सेलेब्स अपने पार्टनर के साथ नजर आएंगे. यह शो आज 26 फरवरी से स्टार प्लस पर दिखाया जाएगा. फैंस अपनी फेवरेट जोड़ी को शो में देखने के लिए बेताब हैं. हालांकि, दर्शक यह भी जानना चाहते हैं कि शो में शामिल हो रही जोड़ियों में से किस जोड़ी ने मेकर्स से सबसे ज्यादा फीस चार्ज की है. (यहां पढ़ें पूरी खबर)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ukraine, UP Elections 2022
Source link


















