Earn money with kulhad making business check how to start new busiiess idea check details achs

[ad_1]
नई दिल्ली. अगर आप भी नौकरी के अलावा एक्सट्रा इनकम के लिए प्लान बना रहे हैं या कोई बिजनेस (business opportunity) शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया (business idea) देंगे, जिससे आप हर महीने बंपर कमाई (earn money) सकते हैं. भारत में बड़ी आबादी चाय (Kulhad making business) की शौकीन है. रेलवे स्टेशन, बस डिपो और हवाईअड्डों पर भी कुल्हड़ वाली चाय की मांग रहती है. ऐसे में आप कुल्हड़ बनाने और बेचने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि ये बिजनेस कैसे शुरू किया जा सकता है.
मोदी सरकार भी दे रही है बढ़ावा
केंद्र की मोदी सरकार भी कुल्हड़ की मांग बढ़ाने पर जोर दे रही है ताकि इसके कारोबार से जुड़े लोगों की आमदनी में इजाफा हो सके. सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने भी कुल्हड़ को बढ़ावा देने के लिए प्लास्टिक और कागज के कप में चाय देने पर रोक लगाने की मांग की थी.
ये भी पढ़ें – SBI की खास सुविधा! अब वीडियो कॉल से जीवन प्रमाणपत्र जमा करें पेंशनर्स, जानें पूरी प्रक्रिया
इलेक्ट्रिक चाक उपलब्ध कराती है सरकर
केंद्र सरकार ने कुल्हड़ बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए कुम्हार सशक्तीकरण योजना लागू की है. योजना के तहत केंद्र सरकार देशभर के कुम्हारों को बिजली से चलने वाली चाक देती है. वो इससे कुल्हड़ समेत मिट्टी के सभी बर्तन बना सकते हैं. बाद में सरकार कुम्हारों से इन कुल्हड़ को अच्छी कीमत पर खरीद भी लेती है.
ये भी पढ़ें- मोदी सरकार की बड़ी पहल! महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए बनाई खास योजना, 1 लाख रुपये तक होगी कमाई
कम लागत में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
मौजूदा दौर को देखते हुए यह बिजनेस बेहद कम कीमत में शुरू किया जा सकता है. इसके लिए आपको थोड़ी सी जगह के साथ-साथ 5,000 रुपये की जरूरत होगी. खादी ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि साल 2020 में केंद्र सरकार ने 25 हजार इलेक्ट्रिक चाक बांटे थे.
ये भी पढ़ें- हर महीने ट्रांसफर करते हैं पैसे तो क्या पत्नी को आ सकता है इनकम टैक्स नोटिस? जानें क्या कहता है आयकर कानून
कितने रुपये में बेच सकते हैं कुल्हड़
चाय का कुल्हड़ बेहद किफायती होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिहाज से भी सुरक्षित होता है. चाय के कुल्हड़ का भाव करीब 50 रुपये सैकड़ा के आसपास रहता है. वहीं, लस्सी के कुल्हड़ की कीमत 150 रुपये सैकड़ा, दूध के कुल्हड़ की कीमत 150 रुपये सैकड़ा और प्याली 100 रुपये सैकड़ा मिल जाती है. त्योहारों और शादी के सीजन में इनकी मांग बढ़ जाती है. मांग बढ़ने पर इनके अच्छे भाव मिलने की संभावना है.
हर दिन कितने की होगी बचत
आज के समय में शहरों में कुल्हड़ वाली चाय की कीमत 15 से 20 रुपये तक होती है. अगर बिजनेस को सही तरीके से चलाया जाए और कुल्हड़ बेचने पर ध्यान दिया जाए तो 1 दिन में 1,000 रुपये के करीब बचत की जा सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Business ideas, Business news in hindi, Earn money, How to earn money, New Business Idea
Source link


















