राष्ट्रीय

Former cm jitan ram manjhi admitted to patna medanta hospital after he complained regarding health condition nodmk8

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्‍हें तत्‍काल पटना (Patna) के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती करवाया गया है. ऐसी चर्चा है कि जीतन राम मांझी को एमआरआई (MRI) जांच में माइल्ड ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) की आशंका जाहिर की गई थी. हालांकि उनकी स्थिति चिंताजनक नहीं है. वो होश में हैं.

हम के प्रवक्‍ता दानिश रिजवान ने बताया कि पूर्व मुख्‍यमंत्री की हालत में सुधार है, अब चिंता करने की बात नहीं है. उन्होंने माइल्ड ब्रेन स्ट्रोक की बात को खारिज करते हुए कहा कि जीतन राम मांझी का शुगर लेवल कम हो गया है, इस वजह से वो असामान्य महसूस कर रहे थे. इसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया. मांझी होश में हैं, और बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, डाक्‍टरों ने उन्‍हें आराम करने को कहा है.

रिजवान ने कहा कि मांझी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कुछ भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है. उन्‍होंने कहा कि मांझी एक दिन पहले भी मेदांता अस्‍पताल गए थे और अपना ब्लड शुगर लेवल की जांच करवाई थी. रविवार को वो फुल बाडी चेकअप के लिए फिर से मेदांता अस्‍पताल गए हैं. वो समय-समय पर अपनी जांच करवाते रहे हैं. यहां तक की कई बार दिल्ली जाकर भी उन्होंने जांच करवाई है.

हालांकि, सूत्रों के मुताबिक जीतन राम मांझी चेहरे पर लकवा का हल्‍का असर होने की श‍िकायत लेकर शनिवार की शाम को अस्‍पताल में भर्ती हुए थे. उन्‍हें आइसीयू में एडमिट कर जांच और इलाज शुरू किया गया था. जांच र‍िपोर्ट सामान्‍य रहने पर रविवार की शाम तक उनको अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है.

आपके शहर से (पटना)

Tags: Bihar News in hindi, Jeetan Ram Manjhi, Jitan ram Manjhi, Medanta Hospital, PATNA NEWS

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button