बिज़नेस

Start lemongrass business with 20k earn 4 lakh rupees per month check how details here varpat

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. अगर आप भी कम पैसे लगाकर आप अपना कारोबार शुरू (Starting own business) करना चााहते हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए एक धांसू बिजनेस आइडिया (Business Idea) लेकर आए हैं. इसे आप कम से कम पैसे लगाकर शुरू कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं- लेमनग्रास खेती की (Lemon Grass Farming).

इस खेती से तगड़ा मुनाफा कमाया (Earn money) जा सकता है. बता दें कि इस खेती को करने में आपको 15 हजार से 20 हजार रुपये तक का खर्च आता है और आप इससे हर महीने लाखों में कमाई (earning opportunity) कर सकते हैं.

बाजार में है खूब डिमांड
लेमन ग्रास (Lemon Grass) से निकलने वाले तेल की बाजार में काफी डिमांड है. लेमन ग्रास से निकलने वाला तेल कॉस्मेटिक्स, साबुन, तेल और दवा बनाने वाली कंपनियां यूज करती हैं. यही वजह है कि मार्केट में इसकी अच्छी कीमत मिल जाती है. इस खेती की सबसे खास बात यह है कि इसे सूखा प्रभावित इलाकों में भी लगाया जा सकता है. लेमनग्रास की खेती से आप सिर्फ एक हेक्टेयर से ही साल भर में लगभग 4 लाख रुपये तक का मुनाफा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी! बढ़ सकती है आपकी कमाई, जानिए क्या है प्लान?

कैसे करें लेमन ग्रास की खेती? (How do I start lemongrass farming?)
लेमन ग्रास लगाने का बेहतर समय फरवरी से जुलाई के बीच है. एक बार लगाने के बाद इसकी छह से सात बार कटाई होती है. एक साल में तीन से चार बार कटाई होती है. लेमन ग्रास से तेल निकाली जाती है. एक साल में एक कट्ठे जमीन से लगभग 3 से 5 लीटर तेल निकलता है. इसकी बिक्री रेट 1,000 रुपए से 1,500 रुपए है. लेमन ग्रास लगाने के 3 से 5 महीने बाद इसकी पहली कटाई की जाती है.एक एकड़ जमीन पर लेमन ग्रास की खेती से 5 टन तक उसकी पत्तियां निकाली जा सकती हैं. वैसे तो आप इसकी खेती 15-20 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास थोड़ा और बजट हो तो आप शुरुआत में ही मशीन भी लगा सकते हैं. 2 से 2.5 लाख रुपए में मशीन का सेटअप लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- हर दिन होगी 4,000 से 5,000 रुपये की कमाई बस शुरू कर दें यह बिजनेस, जानिए क्या है प्रोसेस?

कैसे होगी कमाई? (Is lemon grass cultivation profitable?)
लेमन ग्रास की खेती से आप बहुत जल्दी ही कमाई करने लगेंगे. बता दें कि एक क्विंटल लेमन ग्रास से एक लीटर ऑयल निकलता है. इसकी कीमत बाजार में 1 हजार से लेकर 1500 रुपए तक होती है. यानी पांच टन लेमन ग्रास से कम से कम 3 लाख रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं.आप लेमन ग्रास की पत्तियां बेचकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं. बता दें कि बिहार के रौनक कुमार और रमन कुमार दो भाई मिलकर लेमन ग्रास की खेती करते हैं और इससे चाय बनाकर देशभर में सप्लाई करते हैं. वे इससे हर महीने 4 से 5 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं.

Tags: Business at small level, Business ideas, Business news in hindi, Earn money, How to earn money

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button