राष्ट्रीय

Ukraine crisis indian diaspora is advised to move away from conflict zones lak

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. युद्धरत यूक्रेन (Ukraine) के हाहाकार के बीच हजारों भारतीय (Indians) फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने के लिए भारत सरकार ने अतिरिक्त विमान भेजे हैं लेकिन यूक्रेन से सभी भारतीयों को निकालना चुनौती भरा काम है. यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय रहते हैं. इनमें से अधिकांश छात्र हैं. यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर यूक्रेन में रह रहे भारतीय प्रवासियों को सलाह दी है कि वे संघर्ष वाले क्षेत्रों से पश्चिमी क्षेत्रों की ओर आएं. नजदीकी रेलवे स्टेशन पर यूक्रेन सरकार भारतीयों के लिए विशेष रेलगाड़ी चला रही है और उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रही है.

हालांकि भारतीय दूतावास ने कहा है कि स्टेशन पर पहुंचने के लिए अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि मौजूदा नियम और सुरक्षा जोखिमों को ध्यान में रखना जरूरी है. इंडिया इन यूक्रेन ट्विटर पेज पर कहा गया है कि यूक्रेन रेलवे ने अतिरिक्त आपातकाल रेलगाड़ी की व्यवस्था की है.इधर भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को पड़ोसी देशों से लाना शुरू कर दिया है.

कीव से निकलकर पश्चिम की ओर आने की सलाह
ट्वीट में कहा गया है कि कीव से रेलगाड़ी अपने निर्धारित समय पर खुल रही है. स्टेशन पर जाकर ट्रेन की टाइमिंग के बारे में पता करना होगा. यह सेवा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जा रही है. इसके लिए किसी भी तरह का किराया नहीं लिया जा रहा है. इसलिए भारतीय प्रवासियों को सलाह दी जा रही है कि वे संघर्ष वाले क्षेत्रों से निकलकर सुरक्षित पश्चिम की ओर रुख करें. हालांकि यहां तक पहुंचने में सभी स्थानीय गाइडलाइन का पालन करें क्योंकि कई तरह के सुरक्षा जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है.

अधिकारियों के साथ बिना समन्वय बॉर्डर क्रॉस न करें
इससे पहले भी भारतीय दूतावास ने भारतीय प्रवासियों और छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की थी. एडवाइजरी में कहा गया था कि किसी भी हाल में भारतीय अधिकारियों से संपर्क किए बगैर बॉर्डर क्रॉस न करें. अगर आप वहां से निकल रहे हैं तो भारतीय अधिकारियों के साथ समन्वय जरूरी है. एडवाइजरी में कहा गया था कि किसी भी स्थान पर जाने से पहले भारतीय तिरंगे का प्रिंट आउट निकाल लें और अपने गाड़ियों या अपने पास जरूर रखें. अगर कोई भारतीय अधिकारियों से पूर्व समन्वय के बिना बॉर्डर पर आते हैं तो स्थिति जटिल हो सकती है.

Tags: America, Indian, Russia, Ukraine

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button