The leaders of punjab bowing down in baglamukhi for victory after the defeat indira had also reached to perform havan

[ad_1]
चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly elections) में अपनी किस्मत आजमाने उतरे नेता और उनके समर्थक हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बगलामुखी मंदिर (Baglamukhi temple) के चक्कर लगा रहे हैं. ये सभी हवन-यज्ञ और विशेष पूजा कर अपने उम्मीदवारों की सफलता के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं. चुनाव के दौरान सीएम चरणजीत चन्नी (CM Charanjit Channi) ने भी इस मंदिर में आधी रात को अपनी सफलता को लेकर हवन किया था. बगलामुखी मंदिर की मान्यता का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 1977 में चुनावों में हार के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (former Prime Minister Indira Gandhi) ने भी इस प्राचीन मंदिर में अनुष्ठान करवाया. उसके बाद वह फिर दोबारा सत्ता में आईं और 1980 में देश की प्रधानमंत्री बनी थीं.
अपने पसंदीदा उम्मीदवार की जीत के लिए पंजाब से बगलामुखी मंदिर पहुंचे एक शख्स ने कहा कि हमें चुनाव में अपने नेता की जीत सुनिश्चित करने के लिए देवताओं का आशीर्वाद लेकर ये सब करने में कोई दिक्कत नहीं है. हम जानते हैं कि हमें अतिरिक्त कोशिश करनी होगी और 10 मार्च तक एक विस्तृत कार्यक्रम तैयार करना होगा. अक्सर राजनेता चुनावों के दौरान भी पूजा और हवन-यज्ञ करते हैं. हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को सार्वजनिक रूप से कुछ ‘रहस्यमय’ इशारे करते देखा गया था, जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था.
षड्यंत्रकारी ताकतों से बचने का उपाय
बगलामुखी मंदिर से लौटे छह लोगों के एक समूह ने मीडिया को बताया कि हवन-यज्ञ न केवल उनके उम्मीदवार की जीत के लिए किया गया था, बल्कि विपक्ष का मुकाबला करने के लिए षड्यंत्रकारी ताकतों को दूर करने के लिए भी किया गया था. एक उम्मीदवार के एक अन्य समर्थक ने कहा कि उन्होंने अब तक दो अलग-अलग मौकों पर बगलामुखी मंदिर में विशेष पूजा और हवन किया है.
देश में हैं केवल तीन मंदिर
भारत में मां बगलामुखी के तीन ही प्रमुख ऐतिहासिक मंदिर हैं, जो क्रमशः दतिया (मध्यप्रदेश), कांगड़ा (हिमाचल) तथा नलखेड़ा (मध्यप्रदेश) में हैं. तीन मुखों वाली त्रिशक्ति माता बगलामुखी का एक मंदिर आगरमालवा जिला में नलखेड़ा में लखुंदर नदी के किनारे है. मां बगलामुखी रावण की इष्टदेवी हैं. इस मंदिरों में आम जनता भी अपनी छोटी-छोटी जरूरतों और कष्टों को लेकर नतमस्तक होती है, लेकिन राजनेता रात के अंधेरे में अपनी कुर्सी को सलामत रखने के लिए हवन और यज्ञ करते हैं.
कई नामी हस्तियां भी आ चुकी है मंदिर में
इससे पहले भी इस मंदिर में कई नामी हस्तियां हाजिरी भर चुकी हैं. इनमें नोट फॉर वोट मामले में फंसे सांसद अमर सिंह, उनके साथ आई सांसद जया प्रदा, आतंकवादी विरोधी फ्रंट के अध्यक्ष मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा, कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर, उत्तर प्रदेश के कांग्रेस सांसद राज बब्बर की पत्नी नादिरा बब्बर के नाम सुर्ख़ियों में रहे थे. गोविंदा और गुरदास मान जैसी जाने-माने चेहरे भी यहां आए हैं. हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मां बगलामुखी मंदिर हजारों साल पुराना है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Source link


















