राष्ट्रीय

Women safety Congress to be start Countrywide program from Rajasthan on March 8 International women day Indira Shakti rjsr

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

जयपुर. बढ़ते महिला अपराध (Atrocities on women) देश के सामने बड़ी चुनौती है. अब इस चुनौती से निपटने के लिए देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी कांग्रेस (Congress) भी अपना योगदान देगी. कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर देशव्यापी कार्यक्रम (Countrywide program) शुरू करने जा रही है. पार्टी के एससी विभाग की ओर से इसकी प्लानिंग की गई है. 8 मार्च यानि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) से ही इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है. खास बात यह है कि इस देशव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान से होने जा रही है. कांग्रेस इसके लिये ‘इंदिरा शक्ति ऐप’ (Indira Shakti App) लॉन्च करेगी.

जयपुर दौरे पर आए कांग्रेस के एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटिया का कहना है कि पार्टी इंदिरा शक्ति ऐप लॉन्च करने जा रही है. इस ऐप में लड़की या महिला को 4 परिजनों या रिश्तेदारों के नंबर फीड करने होंगे. जब भी वह लड़की या महिला किसी संकट में होगी तो उसे मोबाइल के वॉल्यूम बटन को 5 सैकण्ड दबाकर रखना है. इससे उस लड़की या महिला के उन चार परिजनों तक लोकेशन सहित खतरे का मैसेज पहुंच जाएगा. लोकेशन ट्रेस कर महिला को तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई जा सकेगी.

महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी जाएगी
वहीं कांग्रेस की ओर से महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी जाएगी. राजस्थान में गहलोत सरकार चूंकि पहले ही छात्राओं के लिए आत्मरक्षा के कार्यक्रम संचालित कर रही है. लिहाजा उनके साथ क्लब कर सेल्फ डिफेंस के कार्यक्रम चलाए जाएंगे. राजेश लिलोटिया का कहना है कि हर दो घंटे में किसी ना किसी महिला के साथ उत्पीड़न या बलात्कार जैसी घटनाएं होती हैं.

सद्भावना समितियों का गठन किया जाएगा
इन घटनाओं का केवल कैंडल मार्च के जरिये विरोध-प्रदर्शनों से समाधान नहीं हो सकता है. लिलोटिया ने कहा अब सुधारात्मक कदम उठाते हुए कांग्रेस यह मुहीम शुरू करने जा रही है. कार्यक्रम के तहत सद्भावना समितियों का गठन किया जाएगा. इन समितियों में कांग्रेस के एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग के प्रतिनिधि होंगे.

गैर राजनीतिक लोगों की भी इन कमेटियों में शामिल किया जाएगा
लिलोटिया ने बताया कि इसके साथ ही गैर राजनीतिक लोगों की भी इन कमेटियों में शामिल किया जाएगा. महिला उत्पीड़न रोकने के साथ ही दलित उत्पीड़न जैसी घटनाएं रोकने की जिम्मेदारी भी यह कमेटी संभालेगी. सद्भावना कमेटी के पास शिकायत मिलने पर वह तुरंत पीड़ित को राहत देने के प्रयास करेगी.

आपके शहर से (जयपुर)

Tags: Congress News, Jaipur news, Rajasthan latest news, Rajasthan news

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button