अंतरराष्ट्रीय
Trending

Russia-Ukraine crisis यूक्रेन में फंसे राजस्थान के स्टूडेंट्स, राज्य सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जयपुर – जिसका बात का डर था आखिरकार वही हुआ। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में मिलिट्री ऑपरेशन शुरू कर दिए। कीव में कई धमाके हुए हैं। वहीं यूक्रेन के पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में भी शक्तिशाली विस्फोट हो रहे हैं। यूक्रेन के खार्किव पर मिसाइलों की बारिश हो रही है।

बेलारूस की सीमा पार कर यूक्रेन में रूसी टैंक घुसे , सौ से अधिक यूक्रेनियन मारे गए। वहीं यूक्रेन ने पांच रूसी जेट मार गिराए। हमले की कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। सैन्य कार्रवाई के आदेश जारी करते हुए पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी की कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें, नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है।

पुतिन ने साफ धमकी दी है कि अगर कोई दूसरा देश बीच में आता है तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई होगी। हालांकि यूक्रेन भी रूस से टक्कर लेने की तैयारी में दिख रहा है। यूक्रेन की सेना का दावा है कि उन्होंने भी रूस के पांच जहाजों को मार गिराया है। वहीं रूस की ओर से यूक्रेन पर हो रहे इस हमले का सीधा असर भारत के लोगों की जिंदगी पर भी पड़ना तय है। यूक्रेन में कई भारतीय स्टूडेंट्स फंसे हैं, जिनके वतन वापसी के इंतजाम किए जा रहे हैं।

हालांकि अब यह भी एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि अब संभावित खतरे के कारण यूक्रेनी हवाई क्षेत्र में नागरिक विमानों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि इससे पहले भारत में यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक स्पेशल फ्लाइट छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ आज सुबह 7:45 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड हुई।

कई गुणा बढ़ गई हवाई टिकटों की कीमतें, कैसे आएं वापस:

यूक्रेन में फंसे राजस्थान के स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लेकर अशोक गहलोत सरकार भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। भारतीय दूतावास और केंद्र सरकार के बीच समन्वय के लिए राज्य सरकार ने एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

अधिकारी केंद्र सरकार और राजस्थान के 900 से अधिक निवासियों के बीच समन्वय करेंगे। यूक्रेन में फंसे अधिकांश छात्र मेडिकल स्टूडेंट्स हैं। बुधवार को छह स्टूडेंट्स राजस्थान लौटे। उन्होंने बताया कि वहां फंसे भारत के लोग चिंतित हैं। वे वापस भारत लौटना चाहते हैं, लेकिन हवाई टिकट्स काफी महंगी आ रही हैं।

भारत के लिए सीधी उड़ानें एकतरफा यात्रा के लिए लगभग $800 का शुल्क लेती हैं, जो छात्रों के लिए मुश्किल है।शेष उड़ानों में विभिन्न देशों में तीन पड़ाव और लेओवर हैं, जिसके परिणामस्वरूप भारत के लिए एकतरफा टिकट की कीमत 80,000 रुपए हो जाती है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button