रामायण में सीता का किरदार वालीं दीपिका ने जिम में दिखाया न्यू लुक, देखे तस्वीरें

AIRA NEWS NETWORK – हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने देश के सबसे चर्चित और धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ में मां सीता का किरदार निभाया था। हालांकि आजकल यह एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ रही हैं जहां वह अपने लाखों फैंस के साथ कई दिलचस्प पोस्ट शेयर करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि ‘रामायण’ में मां सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया थीं। कहा जाता है कि इस किरदार के बाद उन्हें काफी मान और सम्मान मिला। उनकी एक्टिंग को आज भी लाखों लोग याद करते हैं.जबकि ज्यादातर लोग दीपिका को टीवी की सीता के रूप में पहचानते हैं.
सामान्य तौर पर एक्ट्रेस दीपिका ने भी कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान इसी सीरियल से मिली थी । आजकल वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं और साथ ही अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने जिम टाइम की एक तस्वीर शेर कि है.कहा जाता है कि ‘रामायण’ की माता सीता बढ़ती उम्र के साथ और भी ज्यादा फिट हो रही हैं।
बता दें कि वैलेंटाइन डे के खास मौके पर भी एक्ट्रेस दीपिका ने अपने पति हेमंत टोपीवाला के साथ एक तस्वीर शेयर की थी.आज एक्ट्रेस दीपिका एक्टिंग की दुनिया में कम ही नजर आती हैं, हालांकि वह अपने परिवार के साथ अच्छी जिंदगी जी रही हैं।


















