AIRA NEWS NETWORK- बदायूँ यहाँ के मोहल्ला सोथा आबिद की चक्की के सामने छोटे सरकार की दरगाह को जाने वाली रोड पर शारिक उर्फ खिल्लू अपने कुछ दोस्तों से बाते कर रहा था इसी दौरान खालिद सिद्धीकी सौथा मोहल्ला निवासी भी वहाँ पहुँच गया और किसी बात को लेकर खालिद से कहा सुनी हो गयी।
बताया जाता है कि बातों बातों में आपस में गाली गलोंच भी शुरु हो गयी और आपस में भिड गये । हालॉकि कुछ लोगों ने बीच बचाव भी करना चहाँ लेकिन इसी बीच खालिद ने तमन्चा निकाल कर साजिद उर्फ खिल्लू के पैर में गोली मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया ।
मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया जहाँ उसकी ब्लीडिंग अधिक होने के कारण उसकी हालत बिगडने लगी तभी डॉक्टर ने उसे बरेली रैफर कर दिया जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी । वहीं पुलिस ने मुकद्वमा पंजीकृत कर जाँच शुरु कर दी है ।


















