मध्यप्रदेश
Trending
पर्यटन नगरी खजुराहो की सुहानी सुबह का आनंद लेने के लिए साइकिल पर निकले विदेशी राजदूत
AIRA NEWS NETWORK – 48वें खजुराहो नृत्य समारोह के आयोजन से खजुराहो की संस्कृति, संस्कार, यहां के मंदिरों की स्थापित कलाओं को जानने के लिए इस बार के 48वें आयोजन में विदेशी राजदूत एवं उच्चायुक्त भी आये हैं। वह यहां की सुहानी सुबह का आनंद लेने के लिए एवं रमणीय वातावरण से आत्मविभोर होने के लिए रविवार को साइकिल पर निकले।
घूमने के बाद लाउस के राजदूत बौनेमे चाउआंगहोम ने कहा कि यहाँ आकर उन्हें प्रसन्नता हुई। वह यहां की मन्दिरों की शिल्प कला से प्रभावित हुए हैं। मलेशिया उच्चायुक्त हामिद अब्दुल हिदायत की पत्नी ने कहा कि खजुराहो स्वच्छ और हरियाली युक्त है। यहां की सुहानी सुबह का अपना ही आनंद है।


















