उत्तराखंड – रामनगर कोतवाली के पास से पुलिस ने दो युवकों को लाखों रुपए की स्मेक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करके न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई है।
शनिवार को कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया पीरूमादरा चौकी पुलिस द्वारा गश्त के दौरान दो बाइक सवार युवकों को 128 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम परेवज व अनस निवासी जसपुर जिला उधमसिंहनगर बताया है। पुलिस को पकड़े गए दोनो आरोपियों की निशानदेही पर नगर के कई स्मैक तस्करों की जानकारी हासिल हुई हैं। जिसकी गहनता से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी नशा कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















