AIRA NEWS NETWORK – मुज़फ्फरनगर कप्तान अभिषेक यादव के कुशल मार्ग निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में नई मंडी पुलिस एक टीम वर्क भावना के आधार पर कड़ी लग्न एवं मुस्तैदी के चलते लुटेरे गैंग से 12 वाहन व अवैध अस्लाह एवं नकदी भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।यह शातिर लुटेरे गैंग गिरोह अवैध कार्यों को काफी समय से अंजाम दे रहा था लेकिन नई मंडी पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच पाया इन के पकड़े जाने से लूट चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।पंकज पंत एक मेहनती एवं जुझारू इंस्पेक्टर के रूप में अपनी पहचान रखते हैं
नई मंडी थाने में तैनाती के समय से अब तक इन्होंने व उनकी टीम ने कई शानदार गुडवर्क को अंजाम दे चुकी हैं।नई मंडी कोतवाली पुलिस टीम ने कई अच्छे काम किए तथा पुलिस का इकबाल बुलंद करने का काम किया हुआ है।इसी क्रम में आज भी इन्होंने एक शातिर लुटेरे गैंग को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त कर उन्हें जेल की हवा खिलाते हुए उनके कब्जे से 12 वाहन, अवैध अस्लाह व नकदी भी बरामद की हैं।थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 05 लूटेरे अभियुक्तों को सिसोना रोड बागोवाली गांव के पास से गिरफ्तार करते हुए थाना नई मण्डी पर पंजीकृत लूट के अभियोगों का भी अनावरण किया हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता में बताया कि अपराधियों के द्वारा अपराध कारित करने का तरीका यह हैं कि इस गैंग के सदस्य हाईवे व सुनसान रास्तों पर खेतों के आसपास छिपकर आने-जाने वाले व्यक्तियों से मोटरसाइकिल, मोबाइल व नकदी लूट लेते थे,गैंग द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर, रुडकी, मंगलौर व आस-पास के जनपदों में लूट की घटनाओं को कारित किया गया है।पकड़े गये गैंग के अपराधियों के नाम नितिन उर्फ भूरी पुत्र सोमदत्त निवासी मुस्तफाबाद थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर व राहुल गोयल पुत्र सुशील निवासी कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर,मुजफ्फरनगर व सोनू पुत्र जयप्रकाश निवासी मुस्तफाबाद थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर व मोनू पुत्र रमेश निवासी काजीपुर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर व शोएब पुत्र नईम निवासी न्याजूपुरा थाना कोतवाली नगर,मुजफ्फरनगर बताये जा रहें हैं।
जिनके कब्जे से पुलिस ने 02 तमंचे मय 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर,2500 रुपये नकद-लूटे हुए व हीरो सुपर स्पलैण्डर मोटरसाइकिल लूटी हुई(CN-31/22 US-395,506 IPC से सम्बन्धित)भी बरामद की हैं।तथा वही अभियुक्तगण से बरामद निम्न लिखित वाहनों के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
हीरो होण्डा एचएफ डिलक्स HR 06 Q5287,हीरो होण्डा एचएफ डिलक्स HR 02 AJ 1227,हीरो स्पलैण्डर प्लस UP 15 AE 4026,हीरो स्पलैण्डर प्लस UP 12 M 1952,हीरो पेशन प्रो DL 5 SY 9621,हीरो स्पलैण्डर प्लस UK 17 F 6504,यामाहा एफजेड एस बिना नम्बर,हीरो स्पलैण्डर प्लस UP 15 DC 8756,टीवीएस अपाचे UK 07 AW 3534,होण्डा शाइन UK 08 K 7488,स्कूटी एक्टिवा HR 26 BZ 3032 उपरोक्त सभी वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर ई-चालान ऐप के अनुसार लिखे गये है।इस गैंग के गिरफ्तार होने से आस पास के जनपदों व मुज़फ्फरनगर में भी आपराधिक घटनाओं में आएगी कमी तथा वही नई मंडी पुलिस का यह सराहनीय गूडवर्क ही कहा जायेगा
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















