सपा प्रत्याशी कपिल कुमार को जिताने का जनता ने किया आह्वान

अफजलगढ़। नगर के मोहल्ला गौहर अली खां में अंसारी बिरादरी सहित सिद्दीकी बिरादरी ने सपा प्रत्याशी कपिल कुमार को अपना समर्थन देते हुए लोगों से सपा प्रत्याशी कपिल कुमार को जिताने का आह्वान किया। बुधवार की सांय में नगर के मौहल्ला गौहर अली खां में खालिद अंसारी व आरिफ सिद्दीकी पेंट वाले,अतीक अहमद सिद्दीकी ने सपा प्रत्याशी कपिल कुमार को अंसारी बिरादरी व सिद्दीकी बिरादरी ने अपना समर्थन देते हुए बिरादरी के लोगों से सपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।
सपा प्रत्याशी कपिल कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में मुस्लिम समाज के साथ उत्पीड़न किया गया है मुस्लिम समाज उस उत्पीड़न का बदला 14 फरवरी को वोट देकर भाजपा का सूपड़ा साफ करेंगें उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि कुछ लोग हिन्दू मुस्लिम के नाम पर झूठी अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलाने का प्रयास करेंगे लेकिन उनकी बातों पर नहीं आना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा से निजात पाने के लिए अपना वोट साईकिल के निशान पर बटन दबाकर अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना का संकल्प लेना है। कार्यक्रम को संबोधित करते आरिफ सिद्दीकी पेन्टर ने कहा कि कुछ लोगों ग़लत फहमी फैलाने का प्रयास कर रहे हैं सिद्दीकी बिरादरी ने बसपा को समर्थन दे दिया है
यह खबर बिल्कुल गलत आज जो जन सैलाब उमड़ रहा है यह सपा प्रत्याशी कपिल कुमार के समर्थन खड़ा है आज बिरादरी के जिम्मेदार लोगों ने अपना समर्थन सपा प्रत्याशी को पूर्ण रूप से दे दिया और कोई भी गलत फहमी में ना रहे क्योंकि अगर मुस्लिम समाज बसपा को वोट देते हैं तो सीटें कम होने पर बसपा अपना समर्थन भाजपा को देने का काम करेंगे इस लिए बसपा भाजपा की बी टीम सभी लोगों से सपा प्रत्याशी कपिल कुमार को जिताने का आह्वान किया।
खालिद अंसारी ने अंसारी बिरादरी की ओर अपना समर्थन देते हुए कपिल कुमार को विधायक बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सपा नेता अय्यूब अंसारी, मास्टर इश्हाक अंसारी,सपा नगर अध्यक्ष शेख इरशाद हुसैन,शेख इस्लामुद्दीन नेता जी, खालिद अंसारी, युवा सपा नेता रिजवान अहमद,मुजम्मिल खां सूरी,शेख हसीब, संदीप भुल्लर,अर्जुन सिंह,शाबिर राईन, इरशाद अहमद, हाजी सुल्तान तथा सभासद दिलशाद ठेकेदार आदि मौजूद रहे।


















