छिबरामऊ सीट पर “काम लगाओ” अभियान चालू
विधानसभा चुनाव अब अपने शबाब पर है प्रत्याशी सुबह से शाम तक छेत्र में वोटर्स की चौखट पर दंडवत है और रात्री होते ही अपनो के मान-मनोबल का दौर चालू हो जाता है।
छिबरामऊ सीट पर भजपा प्रत्याशी की नाव बीच मझधार में फंसी हुई हैं इसकी सबसे बड़ी कलह टिकट वितरण व विधायक के निकटतम लोगों की बताई जा रही है जिनको प्रत्याशिय ने पुराने कार्यकर्ताओं के सापेक्ष अधिक तरजीह दे रखी है जिसकी वजह से भाजपा के पुराने कार्यकर्ता निराश है ऐसे कार्यकर्ताओ का कहेना कई वर्षों से पार्टी में रहे कर दिन रात महेनत कर उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है उसे प्रत्याशी की तरफ से आयात किये गए समर्थ लोगो ने हाइजेक कर लिया है उनको ठीक तरह से सम्मान नही मिल रहा है इस वजह से वह घरों में बैठने को मजबूर हैं ।
घरों में कैद छिबरामऊ के भाजपा कार्यकर्ता-
अधिक संख्या में नाराज छिबरामऊ विधानसभा में देखने को मिल रहा है। पुराने कार्यकर्ता तो पूरी तरह से अपने निवास में कैद किये हुए हैं ।
कार्यकर्ताओं का कहेना है कि पांच साल में उनके सुख-दुःख को भी नही बांटा गया चुनावी बेला आयी तो अब कार्यकर्ता याद आने लगे हैं । एक कार्यकर्ता ने बताया कि 5 साल पहले विधायका अर्चना त्रिपाठी मेरे गाँव आयी ,उससमय गॉव में रोड खंजड़े की थी उसवक्त आने पर अर्चना जी ने सारे गांव निवासियों से कहा था कि मुझे वोट दो और अगली वार जब हम वोट इस गांव में मांगने आयेंगे तब यह रोड डामरीकरण में तब्दील हो कर रहेगी परंतु आज भी वैसी ही जस की तस रोड पड़ी हुई है ।
कार्यकर्ता का यह भी कहेना है कि बिधायका ने रोड बनवाना तो दूर 5 साल मोबाइल कॉल तक रिसीव नही किया वही तालिग्राम निवासी एक कार्यकर्ता का कहेना है कि हम लोग सदैव भाजपा को वोट करते आये और जब कोई कार्य जिज्जी से पड़ता है तो वाह कार्य जिज्जी के दलाल लोग पैसा लेकर करवाते रहे 5 साल तक ।
वही छिबरामऊ निवासी सत्यम दुबे वंदे मातरम का कहना है कि मेरे ऊपर अपने ही लेटर पैड से मुकदमा लिखवाया गया था जबकि 2017 में मैं दसवीं कक्षा की पढ़ाई छोड़ कर चुनाव का प्रचार प्रसार अर्चना पांडे के लिए किया था बदले में हमको धारा 420 403 406 ने अपने ही लेटर पैड पर विधायक का अर्चना पांडे ने दर्ज कराया था।
इसतरह की नाराजगी भाजपा के जाति विशेष का वोटर्स सपा की तरफ रुख कर सकता है वैसे भी छिबरामऊ बिधान सभा टिकट वितरण को लेकर अच्छे खासे नाराज देखे जा सकते हैं जो छिबरामऊ विधानसभा के निवासी होते हुए कन्नौज सदर व तिर्वा विधानसभा में प्रत्यशियों के वोट मांग रहे है और अंदर ही अंदर छिबरामऊ सीट के प्रत्याशी अर्चना पांडेय को चारों चित करने का सतरंजी गोटे फिट कर रहे है ।


















