
AIRA NEWS NETWORK – उत्तरप्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव की तिथि के ऐलान होने के साथ अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी हाईकमान से मिले निर्देशों के अनुपालन में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली और चुनावी रण में कूद पड़े हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ कल दिनांक 27 जनवरी 2022 को धामपुर के नगीना रोड स्थित विनायक मण्डप में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेगें।
उनके आगमन के लिए नगीना मार्ग स्थित केएम इंटर कालेज के खेल मैदान में हैलीपैड की व्यवस्था की जा रही है। ताकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हैलीकाप्टर द्वारा समय क़रीब संभवतः 4 बजे दोपहर सुरक्षित ढंग से उतर सके। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता कर दिये गये हैं।


















