नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर माल्यार्पण कर किया गया याद

बेवर – नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर शहीद स्मृति मेला एवं सर्वजन विकास प्रदर्शनी नगर पंचायत बेवर के सदस्यों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 75वां आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।कोविड प्रोटोकॉल व आचार सहिंता के चलते इस वर्ष शहीद मेला की अनुमति न मिलने के चलते सूक्ष्म रूप से कार्यक्रम किये गए।
सर्वप्रथम छिबरामऊ चुंगी स्थित नेता सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकान्त भाटिया, ईओ दुर्गेश कुमार सिंह समेत वीरेंद्र सिंह चौहान व भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों द्वारा कोविड नियमों का पालन करते हुए माल्यार्पण किया।शहीद स्मारक पर देश की स्वत्रंता संग्राम में अपने प्राण न्यौछाबर करने वाले वीर सपूतों जमुना प्रसाद त्रिपाठी,छात्र कृष्णकुमार, सीताराम गुप्त की प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित की गई।वहीं शहीद मंदिर में स्थापित देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
नगर पंचायत कार्यालय पर महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकान्त भाटिया ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा आयोजित शहीद स्मृति मेला एवं सर्वजन विकास प्रदर्शनी को इस वर्ष कोविड संक्रमण के चलते अनुमति नहीं मिली है जिसके चलते रामलीला मैदान में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा वहीं शहीद स्मारक भवन पर सांकेतिक रूप में समस्त औपचारिकताएं की जाएंगी।कार्यक्रम में धर्मेंद्र अज्ञानी,कैप्टन मोहन श्याम सिंह, रामजी भारद्वाज,धीरेंद्र सिंह,रजनीश यादव,अमित कुमार यादव,उमेश यादव,रमेश गुप्ता,अशोक गुप्ता, सुभाष आचार्य,मनमोहन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।


















