उत्तरप्रदेश
Trending

स्योहारा में पुलिस ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर किया पैदल मार्च

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – थानाध्यक्ष आशीष तोमर के नेतृत्व में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स में संयुक्त रुप से ग्रामीण इलाकों बुढ़नपुर, मंगलखेड़ा, हरोली, पाईंदापुर, सदाफल, कुरी बांगर आदि गांवों में एरिया डोमिनेशन के तहत पैदल मार्च किया। साथ ही लोगों को भयमुक्त मतदान करने को जागरूक किया। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क है। थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने बताया कि चुनाव का निष्पक्ष माहौल बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स उपलब्ध कराया गया है जिसका इस्तेमाल विभिन्न थाना क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन के लिए किया जा रहा है ताकि लोग निष्पक्ष होकर मतदान कर सकें।

आचार संहिता लागू है और यदि कोई भी आचार संहिता का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी मतदाता भय रहित मतदान करें तथा किसी के प्रलोभन में न आए। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी मतदाता को प्रलोभन देता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । इसी के साथ उन्होंने सभी लोगों से कोविड के नियमों का पालन करने को अपील की। थानाध्यक्ष स्योहारा आशीष तोमर ने वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार, व अपने पुलिस हमराहियों व पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के साथ अपने ग्रामीण क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन के चलते पैदल मार्च किया

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button