विधानसभा निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु पुलिस जवानों को किया गया बीफ्र

AIRA NEWS NETWORK – पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे महोदया द्धारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के परिपेक्ष्य में पैरामिलिट्री फोर्सो का जनपद आगमन हो चुका है जनपद को 1 कंपनी आई0टी0बी0पी0 की उपलब्ध करायी गयी है। जनपद आगमन के उपरांत महोदय द्धारा सभी जवानों को बीफ्र किया गया
ब्रीफिंग के दौरान महोदया द्धारा सभी को निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने व एरिया डोमिनेशन, फ्लैग मार्च, बैरियर चैकिंग किस तरह से करना है के संबंध में निर्देशित किया गया। स्ट्रांग रुम व वोटिंग वाले दिन क्रिटिकल पोलिंग बूथ पर किस प्रकार से ड्यूटी करनी है के संबंध में विधिवत रुप से बताया गया व कोविड गाईडलाइन तथा चुनाव आयोग द्धारा जारी गाईडलाइन/दिशानिर्देशों का अक्षरश: कडाई से पालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















