उत्तराखंड
Trending

पुलिस अधीक्षक चमोली के नेतृत्व में थाना गोपेश्वर क्षेत्रान्तर्गत में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही राज्य में आचार_संहिता लग गई है. चुनाव को देखते हुए आचार संहिता और कोविड-19 के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। आज दिनांक 12/01/2022 को पुलिस ने गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे महोदया एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री अभिनव शाह द्धारा आवश्यक दिशा निर्देश देने के पश्चात जनपद पुलिस, PAC व अर्द्धसैनिक बल द्वारा मंदिर मार्ग, मुख्य बाजार, सुभाषनगर आदि क्षेत्रों मे फ्लैग मार्च किया गया

वही साथ में आम जनमानस को जागरूक भी किया गया कोविड-19 में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें घर से बाहर निकलते वक्त मास्क प्रयोग अवश्य करें वैक्सीनेशन अवश्य कराएं खुद भी जागरूक बने और दूसरों को भी जागरूक करें अपने आप भी सुरक्षित रहें तथा दूसरों को सुरक्षित रखने में सहयोग करें

चमोली पुलिस द्धारा वर्तमान समय मे लागू आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करने, अपने मताधिकार का प्रयोग करने, किसी भी राजनैतिक पार्टी व्यक्ति विशेष द्वारा किसी भी प्रकार के दबाव मे न आने और किसी प्रकार का उपहार प्राप्त न करने हेतु जागरुक किया गया एवं आमजन को जानकारी दी गयी की धारा 144 लागू है अत: इसके प्रावधानों का पालन करें। इसके साथ ही आम जनता से अपील की गई कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा क्षेत्र मे शराब, उपहार या धनराशि का वितरण मत प्राप्त करने हेतु किया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। इसके साथ-साथ आम जनता को कोविड-19 के नियमों का पालन करने,मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने हेतु जागरुक किया गया ।

गोपेश्वर के मुख्य मार्गों पर जनपद पुलिस एंव पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च कर जनता को इस बात का विश्वास दिलाया है कि वो उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं। फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह के साथ-साथ पुलिस के अन्य अधि0/कर्मचारीगण, एक प्लाटून PAC एवं ITBP के जवान मौजूद रहे।

वही चमोली पुलिस आम जनता से आग्रह करती है अगर आपके पास किसी भी अपराधी के बारे में कोई सूचना हो या कहीं अपराध होता देखें या किसी नशा कारोबारी के बारे में कोई आपके पास सूचना हो या जानकारी हो तो आकर सीधे चमोली पुलिस से जानकारी को साझा करें आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी उत्तराखंड पुलिस आपके मित्र पुलिस अपनी पुलिस का सहयोग करें

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button