उत्तरप्रदेश

विधानसभा चुनाव को देखते हुए क़ानून व्यवस्था पर मुजफ्फरनगर पुलिस कर रही सतर्कता

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – एसएसपी अभिषेक यादव की शानदार पुलिसिंग के चलते उनके निर्देशन में मुज़फ्फरनगर पुलिस अवैध शस्त्र व अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में आज विधानसभा चुनाव को देखते हुए खतौली पुलिस एक टीम वर्क भावना के साथ जी जानसे काम करते हुए और क़ानून व्यवस्था को और सुद्रढ़ बनाये रखने के लिए पुर जोर लगाकर क्षेत्र में असमाजिक तत्वों की कमर तोड़ रही हैं।

खतौली थानाप्रभारी धर्मेंद्र कुमार व उनकी टीम में भूड़ चौकी इंचार्ज सुखबीर सिंह, उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, उप निरीक्षक नितिन कुमार ,उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह ,उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह व उनकी टीम ने आज भी एक सराहनीय कारनामें को अंजाम देते हुए अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़कर शानदार सफलता हासिल की हैं जिसमे बताया जा रहा हैं की बड़ी मात्रा में बने अध् बने तमंचे व अवैध शस्त्र बनाने के साजो सामान मौके से खतौली पुलिस ने बरामद किये है।

खतौली थानाप्रभारी धर्मेंद्र कुमार व उनकी टीम के जल्वे भी देखने को मिल रहे है जब से उन्होंने खतौली कोतवाली का चार्ज लिया हैं तब से खतौली कोतवाली पुलिस एक से बढ़कर एक गुड वर्क देने में कामयाब हो रही हैं। आज पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि खतौली थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के द्वारा एक टीम गठित कर उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, उप निरीक्षक नितिन कुमार ,उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह ,उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह उप निरीक्षक सुखबीर सिंह व उनकी टीम को एक सराहनीय गुडवर्क के लिए लगाया था जिस पर मुखबिर की सूचना पर मोहम्मद नईम पुत्र अलीमुद्दीन निवासी ग्राम खेड़ी कुरेश थाना खतौली को ग्राम रसूलपुर तिराहे के पास नगला रुद्र जाने वाली सड़क के किनारे बने भट्टे के मजदूर वाले कमरे से अवैध शस्त्र का निर्माण करते हुए गिरफ्तार किया गया ।

जिसके कब्जे से भारी मात्रा में शस्त्र बने व अंबने जिंदा खोखा कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण सामग्री बरामद करने में सफलता प्राप्त की है पकड़े गए अभियुक्त का नाम मोहम्मद नईम पुत्र अलीमुद्दीन निवासी ग्राम खेड़ी कुरेश थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है तथा वही एक अभियुक्त भागने में कामयाब रहा है जिसका नाम राजवीर पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है पकड़ा गया शातिर मोहद नईम के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। इस सराहनीय कारनामे को अंजाम देने वाली पुलिस टीम की आला अधिकारियों ने हौसला अफजाई कर पीठ भी थपथपाई है ।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button