मैनपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियारों की खेप बरामद

AIRA NEWS NETWORK – देर रात स्वाट टीम और एलाऊ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान बिहार के मुंगेर से लाई गई हथियारों की खेप बरामद की है। कार्रवाई के दौरान हथियार लेकर आए तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस में एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक तस्कर मौका पाकर भाग निकला। पकड़े गए तस्कर से 10 बने हुए तमंचे और 20 कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस लाइन के सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार ने इसके बारे में जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविवार की रात स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह और एलाऊ थाना प्रभारी सुनील कुमार भारद्वाज को सूचना मिली कि जागीर चौराहे पर बिहार के मुंगेर से हथियारों का जखीरा लेकर तस्कर आए हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने जागीर चौराहे पर तस्करों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए भाग रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। एक तस्कर मौका पाकर भाग निकला। पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम हवन यादव पुत्र धीरेंद्र सिंह यादव निवासी ईसाई गोपालपुर थाना औंछा बताया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी को थाने ले आई। आरोपी हवन के कब्जे से 10 बने हुए तमंचे, 20 से अधिक कारतूस एक बाइक बरामद की गई।


















