
AIRA NEWS NETWORK – अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर , श्रीमान एडीएम फतेहपुर , एसडीएम बिंदकी एवम क्षेत्राधिकारी बिंदकी द्वारा थाना बिंदकी अन्तर्गत ग्राम दरवेशाबाद व कोरवा तथा थाना बकेवर अन्तर्गत ग्राम डरी बुजुर्ग व देवमई वल्नरेबल एवम क्रिटिकल मतदान केंद्रों का भ्रमण किया गया। स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर चुनाव में आने वाली समस्याओं से अवगत हुए।
रजिस्टर 08 के माध्यम से हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन व निरोधात्मक कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उपरोक्त सभी के द्वारा CPMF के रुकने के स्थानों(थाना बिंदकी अन्तर्गत अभय प्रताप डिग्री कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज, चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, बिंदकी) का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिए गये ताकि चुनाव में आमजन को असुविधा ना हो सके असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जा सके
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















