उत्तराखंड
Trending
हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर लगाए रिफ्लेक्टिव टेप

AIRA NEWS NETWORK – DIG/SSP हरिद्वार महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 06/01/22 को CO ट्रैफिक राकेश रावत के निर्देशन में T.I- 1st हरिद्वार विकास पुंडीर द्वारा ट्रैफिक कर्मचारियों के साथ मिलकर कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु 15 ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जिनसे अंधेरे/कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके ताकि कोई भी व्यक्ति दुर्घटना का शिकार ना हो सके साथ ही हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से COVID-19 के ओमिक्रोन वैरिएंट की रोकथाम हेतु भी जागरूक किया गया
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















