ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

फसलों में जान डाल देगी ये रिमझिम बारिश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते दिन से ही रिमझिम बारिश हो रही है. मौसम विभाग (IMD) की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश की आशंका है. विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश से किसानों को परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, उल्टा इससे फसलों काफी फायदा पहुंचेगा.

बाऱिश से होगा फसलों को फायदा-

इस समय खेतों में रबी की फसलें तैयार हो रही हैं. गेहूं की फसल के लिए इस समय होने वाली बारिश वरदान साबित हो सकती है. दरअसल, इस वक्त गेहूं की फसल को सिंचाई की जरूरत होती है. ऐसे में रिमझिम बारिश किसानों को इस समस्या से मुक्त तो करेगी ही साथ में ही गेहूं की बाली में पानी जाने के कारण यह बारिश का पानी खाद का काम करेगी. जिसकी वजह से फसलों का बेहतर विकास होगा.

बीकानेर के रहने वाले किसानो कहना है कि रिमझिम बारिश से गेहूं, चना, मटर, सरसों सहित सभी फसलों को लाभ पहुंचेगा. वह कहते हैं कि रबी की फसलों पर यूरिया की पहली टॉप ड्रेसिंग के लिए यह बारिश बेहद फायदेमंद है. यूरिया की ड्रेसिंग से पहले किसानों को हल्की सिंचाई करनी पड़ती है, लेकिन अब किसानों को इसके लिए जद्दोहद नहीं करनी पड़ेगा.

बारिश से खुश हुए राजस्थान के किसान –

उधर राजस्थान के कई इलाकों में भी बारिश शुरू हो गई है. किसानों में इससे वही किसानों को खुशी की लहर है.  अच्छी बारिश के चलते किसानों को कुओं व अन्य साधनों से पानी से इस बार सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी.

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे. जिसके प्रदेश के कई जिलों में 8 जनवरी तक बर हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है। इसका शुक्रवार को ज्यादा दिखाई देगा.

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button