DJ चोरी हो गया तो कैसे बजेगा मनपसंद गाना, जाने आप भी साउंड सिस्टम बरामद करने का अफसाना

AIRA NEWS NETWORK – हमें नही लगता कि मौजूदा पीढ़ी का बुजुर्ग या बच्चा, दोनों में से कोई भी DJ की महिमा से अंजान हैं। पैदा होने से भवसागर पार होने तक हर खुशी के मौके पर DJ बजाकर पसंदीदा गाना बजाना आज के दौर मे आम बात है। तुलना करें तो सत्तर के दशक के रेडियो और अस्सी के दशक के टेपरिकार्डर के समकक्ष रखना वाजिब लगता है।
इसी DJ_सिस्टम की चोरी से लक्सर में न केवल DJ वाले बाबू परेशान थे बल्कि अपने कार्यक्रम के लिए एडवांश बुकिंग दे चुके कई लोग भी संचालक को शक भरी निगाह से देख रहे थे कि बयानावापसलौटाएगा या मेरागानाबजाएगा। घटनाक्रम कुछ यूं हुआ कि कस्बा सुल्तानपुर स्थित आशियाना, DJ की दुकान का ताला तोड़ कुछ बेशरम बीते बरस के 15 दिसम्बर की देर रात लैपटॉप, एंप्लीफायर , साउंडक्राफ्ट मिक्सर आदि सामान समेट चलते बने। कथित अंग्रेजी नूतन वर्ष की बुकिंग के बारे में तो कहना ही क्या
SHO लक्सर यशपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित लक्सरपुलिस टीम जिसमें सुल्तानपुर चौकी प्रभारी SI अंकुर शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान था के द्वारा गहरी जांच पड़ताल कर मौका मुआयना कर नए पुरानों की जन्म कुण्डली खंगाली। इन तमाम कोशिशों के बाद लक्सर पुलिस ने शंकरपुरी रुड़की निवासी अभियुक्त दीपक उर्फ हल्दी व आलापुर देवबंद सहारनपुर निवासी सोनू तेजियान को चोरी के सामान (लैपटॉप, एंप्लीफायर, साउंडक्राफ्ट मिक्सर आदि) और घटना में प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। कुछ फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस टीम-
- 01- SI अंकुर शर्मा (चौकी इंचार्ज सुल्तानपुर)
- 02- HCP अहसान अली (CIU रुड़की)
- 03- का0 हमीद, 04- का0 अजय जोशी,
- 05- का0 गंगा, 06- का0 नारायण


















