उत्तरप्रदेश

जन विश्वास यात्रा का संत कबीर नगर में गृहमंत्री अमित शाह ने किया आगाज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

संतकबीरनगर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सियासी हमले भी तेज हो गए हैं उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की जीत की कमान संभाले अमित शाह ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। शुक्रवार को खलीलाबाद के इंड्रस्टियल एरिया में आयोजित जनविश्वास यात्रा जनसभा में अमित शाह ने बुआ, बबुआ और बहन बोलकर मायावती, अखिलेश और प्रियंका गांधी को ललकारा और कहा कि तीनों मिलकर भी भाजपा को नहीं हरा पाएंगे। संतकबीरनगर की रैली में अमित शाह ने अबकी बार, भाजपा 300 पार का नारा भी दिया। उन्होंने ने कहा कि मैं संत कबीर की धरती पर आकर अपने को भाग्यशाली मानता हूँ यह क्षेत्र कर्मयोगी का है। पंथ निरपेक्ष एवं भक्ति का संदेश देने वाले कबीर की धरती को प्रणाम करता हूँ। श्री शाह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ललकारते हुए कहा कि अखिलेश बाबू दम तो रोक लो राम मन्दिर निर्माण।

उन्होंने ने कहा कि यही के कोपिया गाँव से भगवान बुद्ध ने भगवा पहना था। यहाँ सरयू अमी राप्ती अपना अमृत बहाती है। मैं पूर्व पश्चिम अवध ब्रज गोरक्षा जहाँ जहाँ गया हर जगह प्रचंड जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने ने कहा कि वर्ष 2014, 2017 और  2019 के चुनाव में मैं पार्टी का अध्यक्ष था। तीनों चुनावों में पार्टी पर जनता का भोले शंकर की तरह कृपा रही है। दो बार पूर्ण बहुमत से नरेन्द्र मोदी जी की सरकार बनी और वह प्रधानमंत्री बने यह यूपी की जनता के बदौलत बनी। 2022 में भी लगातार चौथी बार पार्टी जीत कर भारी बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। 2017 में योगी जी मुख्यमंत्री बने और प्रदेश में गुण्डाराज समाप्त किया। सबको मकान गरीबों को अनाज फ्री गैस व बिजली कनेक्शन मिला स्वास्थ्य सुविधाएं मिली। कोरोना काल में गरीब मजदूरों को फ्री राशन की व्यवस्था किया मोदी सरकार ने
  अमित शाह ने कांग्रेस पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान से आतंकी आते थे, तो दिल्ली वालों की उफ नहीं निकलती थी। उड़ी और पुलवामा हमला हुआ तो हमारी सरकार ने 10 दिन में उनके घर में घुसने का काम किया 370 हटानी चाहिए थी, बुआ, बबुआ उसका विरोध करते थे। आज कश्मीर देश का अभिन्न अंग बना है। मोदी जी के अलावा कोई यह काम नहीं कर सकता था। अखिलेश यादव पर हमला कर अमित शाह ने कहा कि अखिलेश जी, मोदी जी ने रामजन्म भूमि मंदिर बनाया। मोदी जी ने नींव डाली। राम मंदिर आंदोलन पर गोली किसने चलाई थी। सपा सरकार ने चलाई थी 2014 और 19 में मोदी जी को पूर्ण बहुमत मिला कुछ ही महीनों में राम मंदिर बनने जा रहा है अमित शाह ने अखिलेश यादव के लिए निजाम का मतलब समझाया और कहा कि निजाम का मतलब शासन होता है, मगर अखिलेश के NIZAM का मतलब – नसीमुद्दीन, इमरान, आजम और मुख्तार था। पाँच बाहुबली देने के अलावा अखिलेश ने क्या दिया। श्री शाह ने कहा कि तीस मेडिकल कालेज दिया गोरखपुर का खाद्य कारखाना एम्स एक्सप्रेसवें भाजपा सरकार ने दिया। आज उत्तर प्रदेश में माताएँ बहने सुरक्षित है। योगी जी ने उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त प्रदेश बनाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ के दरबार का लोकार्पण किया। औरंगजेब के जबाने में लोग दर्शन करने जाते थे वह मन मसोस कर वापस आते थे। यह का सपा नहीं कर सकती थी। मोदी जी ने पन्द्रह सौ किलोमीटर जलमार्ग बनाया पितल उद्योग को बढ़ावा दिया।  बुआ बबुआ की सरकारों में किसान खुशहाल नहीं रहते थे। किसानों की खुशहाली के लिए योगी जी ने  मुण्डेरवा चीनी मिल डाली बीस चीनी मिलों का आधुनिकीकरण किया। एक करोड़ 48 लाख रुपये का गन्ना भुगतान किया । 86 लाख किसानों का ऋण माफ किया।  पुर्वांचल में जापानी बुखार पर स्वास्थ्य सुविधाएं शुद्ध पेयजल बढ़ा कर रोक लगाकर मृत्यु दर को कम किया। वाराणसी में कैंसर सेन्टर के साथ साथ प्रदेश के मेडिकल कालेजों में आक्सीजन प्लांट लगवाया गया। देश की संस्कृति को पुर्नजीवित किया।  उन्होंने ने उपस्थित जन समूह से कहा कि एक बार और आशीर्वाद दे दीजिए उत्तर प्रदेश को एक नम्बर का प्रदेश बनाने के लिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गृह मंत्री के साथ हेलिकॉप्टर से आये थे। जन विश्वास यात्रा को प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्रीराम चौहान सांसद बस्ती हरिश द्विवेदी सांसद गोरखपुर रवि किशन शुक्ल संतकबीरनगर के सांसद प्रवीण निषाद निषाद पार्टी  राष्ट्रीय अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद डाक्टर संजय निषाद ने प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी विधायक राकेश सिंह बघेल पूर्व सांसद इन्द्रजीत मिश्र अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव संजीव राय से संबोधित किया। इस अवसर पर 313 विधानसभा खलीलाबाद से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं टिकट के प्रबल दावेदार राकेश मिश्र अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उपस्थित रहे। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के पार्टी के वरिष्ठ कनिष्ठ नेता पार्टी पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button