उत्तरप्रदेश
Trending

1984 बैच के आईएएस दुर्गा शंकर मिश्र बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एकाएक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्रीमान आरके तिवारी को हटाकर यह जिम्मेदारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय में सचिव पद पर तैनात श्रीमान दुर्गा शंकर मिश्र को सौंपी गई है। श्रीमान मिश्र जी की तैनाती बेहद अहम इसलिए मानी जा रही है, क्योंकि वह है दो दिन बाद यानी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं,और उससे पहले यूपी कैडर में उनकी वापसी कर एक वर्ष का सेवा विस्तार के साथ इस पद पर बैठाया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीमान दुर्गा शंकर मिश्र जी प्रदेश के 54वें मुख्य सचिव होंगे। वह 1985 बैच के आईएएस श्रीमान आरके तिवारी जी का स्थान लेंगे,जो कि 31 अगस्त 2019 से प्रदेश के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे,उनका सेवाकाल अभी 2023 तक है। श्रीमान आरके तिवारी जी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए सूचीबद्ध हो चुके हैं।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button