उत्तरप्रदेश
Trending
बिजनौर में थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का पर्दाफाश

बिजनौर – स्वाट,सर्विलांस और थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा प्रेम प्रसंग में हुई संजय हलदर/बंगाली की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने पन्द्रह पंद्रह हजार रुपये के पुरुष्कार घोषित तीन अभियुक्तों को अवैध तमंचा व चाकू सहित गिरफ्तार किया गया है। वही एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयाश किये जा रहे है।
पूरा मामला जनपद बिजनौर के कोतवाली शहर क्षेत्र के माता कॉलोनी नवलपुर बैराज निवासी संजय हलदर का शव गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर रावली रोड पर मिला था, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे, शव का पंचायत नामा के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मृत्यु होना पाया गया, इस संबंध में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर दीपक, इंद्र उर्फ काला व जितेंद्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।


















