ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

अब देश मे एक विधान एक निशान औऱ एक प्रधान : जेपी नड्डा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा मोदी और अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त की। अब देश मे एक विधान एक निशान और एक ही प्रधान है। कहा तीन तलाक बिल लाकर आठ करोड़ पीड़ित महिलाओं को इज्जत की जिन्दगी दी। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी हैं इसलिए अयोध्या में भव्य राममंदिर बन रहा है। हम गन्ना की बात करते हैं,उनके मुंह से जिन्ना निकलता है। जिन्ना का नाम लेने वाले देश के लिए खतरा हैं। इस जिन्न को बोतल में बंद करने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। सपा के लिए कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले दंगा तंत्र था योगी आदित्यनाथ के आने के बाद अब यहां कोई माफिया नहीं दिखाई देता।

उन्होंने कहा विपक्षी दलों के नेताओं की न नीति है न नीयत,केवल कुर्सी ही उनकी नीति है। जबकि भाजपा कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं आई है। बहुत से लोगों ने किसानों के नाम पर नेतागिरी की लेकिन किसानों का भला मोदी सरकार ने ही किया।

उन्होंने कहा कि योगी को काम दो और अखिलेश यादव को घर में आराम दो। सरकारों में लोगों को बांटा जाता था। एक दूसरे को लड़ाया जाता था लेकिन भाजपा सरकार में सबको साथ लेकर चला जा रहा है। बाकी पार्टियों में वंशवाद परिवारवाद है। वे सभी वोट बैंक की राजनीति करती हैं। इनको जोड़ लो। उनको तोड़ लो यही करती हैं लेकिन भाजपा सबके लिए काम करती है। उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना और आयुष्मान योजना सबके लिए है। अन्य दलों में यह सम्भव नहीं है। अब चुनाव आ गए हैं सभी राजनीतिक दल लुभावने नारे लगाएंगे लेकिन पीछे की सरकारों ने क्या किया है, यही उनके आगे की भूमिका तय करेगा।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश से माफियाओं की सफाई कर दी है। यह सरकार की सही नीयत के कारण हुआ। भ्रष्टाचार, अनाचार और दुराचार की पर्यायवाची समाजवादी पार्टी है। ये लोग नए नहीं हैं,वही पुराने लोग हैं। यह वही सपा है जो महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ आवाज उठाती है। इन्हें न तो युवाओं की फिक्र है और न ही किसानों की।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया, उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी को हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा करने वाली पार्टी बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक ट्रस्ट की तरह काम करने वाली पार्टी बताया।

कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह ने कहा कि बीजेपी लोकतांत्रिक दल है. हमारे पास ‘अटल जी’ जैसा नेतृत्व रहा है वर्तमान में पीएम नरेंद्र मोदी हैं। जिनके पास दिल्ली में अपना मकान तक नहीं है, इनके परिवार के सदस्य पार्टी व सरकार में हस्तक्षेप नहीं करते। ये केवल देश व गरीबों के कल्याण के लिए राजनीति करते हैं और राष्ट्र के लिए समर्पित हैं।

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सपा के शासन में गुंडे जेल से फोन करके आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे।आज योगी सरकार में वही गुंडे जेल के बाहर निकलने से डरते हैं कि कहीं उनकी गाड़ी न पलट जाए और वह कहीं निपट ही न जाएं।
उन्होंने कहा कि हम केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, विकास, राष्ट्रवाद और ईमानदार नेतृत्व के नाम पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग के लिए काम हुए हैं। किसानों का भला सिर्फ भाजपा ने किया और कहा कि काशी में आज जो विकास हुआ है वह मोदी के चलते हुआ। सभी के खाते में हर तीन महीने पर निधि जा रही है। पश्चिमी यूपी में मायावती सरकार में 21 मिलें कौड़ियों के भाव बेच दी गई और योगी सरकार में तीन नई मिलें खुली है। हम गन्ना की चिंता करते हैं, वे जिन्ना की चिंता करते हैं। उन्हें किसानों की चिंता नहीं है, उन्हें जिन्ना प्रिय हैं।

राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार ने कहा कि योगी की सरकार बरकरार रखनी है। योगी जी माफिया को अंदर रखेंगे। हम मुजफ्फरनगर के दंगे कैसे भूल सकते हैं पांच साल में 700 से ज्यादा दंगे हुए थे। माफियाराज उनकी पहचान था हमारी पहचान सुशासन है। अखिलेश यादव ने 15 आतंकियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे वापस लिए थे। ये कानून के भक्षक हैं, इसलिए इन्हें घर में आराम दो और योगी को काम दो। धारा 370 हो या ट्रिपल तलाक का मामला हो मोदी ने हल किया। रामजन्म भूमि पर हम सब चाहते थे कि मंदिर बने लेकिन कांग्रेस इसे अटकाती थी भटकाती थी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकान्त माहेश्वरी ने कहा अखिलेश के पिता मुलायम सिंह ने रामभक्तों पर गोली चलवाई थी। पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था आज यह आगे बढ़ रहा है। बिजनेस की नई कहानी लिख रहा है। हर जगह एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। आज फर्क दिख रहा है। इसे डबल इंजन की सरकार से बनाये रखना है। जहां बड़े बड़े देश कोरोना से संकट में हैं लेकिन भारत टीकाकरण से सुरक्षित है। मोदी और योगी सरकार ही देश का विकास करा सकती है। इन दोनों सरकारों में सभी जाति के लोगो को समान रूप से हक,अधिकार,राजनीति व सत्ता में भागीदारी मिली है। जबकि विपक्षी दलों की सरकारे दलित, पिछड़े, ओबीसी सभी को मात्र वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते थे।

सांसद डा० संघमित्रा मौर्य ने कहा इनकम टैक्स की रेड पड़ रही थी तो समाजवादी पार्टी के लोगों को पीड़ा हो रही थी। आज ये यात्रा सरकार के विकास को विश्वास में बदलने के लिए निकाली जा रही है। पौने 5 साल में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ। कोई पलायन नहीं हुआ। पहले पेशेवर माफिया हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर करते थे, लेकिन अब व्यापारी और हिन्दू पलायन नहीं करता है। अब पलायन होता है तो गुंडे माफियाओं का। डबल इंजन की सरकार लोगों को दे रही है डबल डोज।

सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कांग्रेस, सपा, बसपा के लिए उनके परिवार ही सब कुछ हैं, मगर पीएम मोदी के पास पूरा देश परिवार है। डबल इंजन की सरकार विकास कराती है तो विपक्ष को अच्छा नहीं लगता है। विपक्ष को ये भी अच्छा नहीं लगता कि कोई आम आदमी के लिए फ्री अनाज, वैक्सीन देते हैं। विपक्ष को ये भी अच्छा नहीं लगता कि दंगाइयों पर कार्रवाई की जाए। उन्हें तो गो तस्करी, दंगा, विकास के कार्यो में रुकावट करना जैसे काम अच्छे लगते हैं।

राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने कह कि धारा 370 भारत को अलग करने के साथ आतंकवाद देने का काम करती थी, जिसे मोदी जी ने एक झटके में हटा दिया। मोदी जी और योगी जी ने जो कहा वो करके दिखाया है। सबका विश्वास जीता है। योगी सरकार सबका विकास सबका विश्वास की भावना के साथ काम करती है। योगी सरकार ने सब गरीबों मजदूरों को फ़्री राशन दिया। सरकार पांच-पांच सौ रुपये भी दे रही है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जनसभा को सफल बनाने के लिए जनपद के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं जनता का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर विधायक राजीव कुमार सिंह धर्मेंद्र शाक्य कुशाग्र सागर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी चेयरमैन दीपमाला गोयल पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य पूर्व विधायक रामसेवक पटेल पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक एमएलसी जितेन्द्र यादव दयासिंघु शंखधार राजेश यादव डीपी भारती हरीश शाक्य सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत अजीत वैश्य मुनीश अग्रवाल यात्रा संयोजक आशीष शाक्य केशव सिंह चौहान हरिओम पाराशरी शैलेंद्र मोहन शर्मा चेयरमैन आकाश वर्मा सैनरा वैश्य शारदाकान्त शर्मा अरुण प्रकाश ब्लॉक प्रमुख यादवेंद्र शाक्य वीरेन्द्र राजपूत दिनेश सिंह अमिता उपाध्याय सीमा राठौर गोविंद पाठक हाजी सलीम आतिफ निज़ामी शारदेंदु पाठक अमित सिंह समेत तमाम उपस्थित रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button