नजीबाबाद – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा का भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष तनु गोयल के निवास पर जोरदार स्वागत किया गया। तथा इस अवसर पर तनु गोयल ने प्रदेश मंत्री को अंग वस्त्र एवं उपहार भेंट किए। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकार ने रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य किये है। महिलाओ के लिए प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार योगी जी के नेतृत्व में सही कार्य कर रही है वहीं महिलाओं को लेकर उन्होंने कहा अब महिलाएं देर रात में भी सफर कर सकती हैं या कहीं आ जा सकती हैं ।
अब उनके दिलों में कोई खौफ या भय नहीं है क्योंकि यह महिलाएं भी अच्छी तरह जानती हैं सरकार योगी जी की है और अब महिलाओं के साथ किसी प्रकार की घटना घटित नहीं होगी चप्पे-चप्पे पर उत्तर प्रदेश पुलिस खड़ी है आपकी सेवा के लिए वहीं उन्होंने कहा अब वक्त आ गया है कि हमें पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए 2022 में दोबारा भाजपा की सरकार बने और दोबारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बनाना है इसीलिए भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है सबका साथ सबका विकास सबको साथ लेकर चलना है हर हर मोदी घर घर मोदी सभी लोग अपने अपने मोहल्ले में अपने-अपने वार्डों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें ।
जिससे आमजन ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ उठा सके और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जुड़ सकें उन्होंने तनु गोयल द्वारा पार्टी हित मे किये गये अनेकों कार्यो की सराहना की। इस मौके पर दीपक गोयल, रजनी कालरा आदि मौजूद रही।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















