नगर क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी काशीराम में 20 दिसंबर को लगेगी संत गाडगे की प्रतिमा

शाहजहांपुर – जिले में संत गाडगे मिशन की शुरुआत संत गाडगे सेवा संस्थान द्वारा 23 फरवरी को शोभा यात्रा निकाल कर की गई थी जो कारवां लगातार आगे बढ़ता चला गया और 20 दिसंबर 2018 में संत गाडगे सेवा आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष विशुन दयाल कनौजिया द्वारा संत गाडगे सेवा आश्रम पट्टी बहादुरपुर शाहजहांपुर में पहली प्रतिमा की स्थापना कराई गई
20 दिसंबर को संत गाडगे प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे सुरेश कुमार खन्ना
धोबी समाज को एकजुट और संत गाडगे के प्रति जागरूक होने के बाद अब इस अभियान का राजनीतिक पार्टियां जिले में लाभ लेना चाहती है वैसे नगर क्षेत्र में तमाम चौराहों का नाम बदला गया उन पर प्रतिमाएं लगाई गई उनका उद्घाटन भी भाजपा के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया लेकिन इन चौराहों पर संत गाडगे प्रतिमा को स्थान नहीं मिल सका लेकिन अब नगर निगम द्वारा संत गाडगे के परिनिर्वाण दिवस 20 दिसंबर 2021 को संत गाडगे सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रामलड़ैते कनौजिया के विशेष आग्रह और कई बार मांग करने पर भाजपा के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा आवास विकास कॉलोनी काशीराम में एक संत गाडगे प्रतिमा का लोकार्पण पार्क में किया जाएगा फिलहाल कुछ भी हो लेकिन जिले में चौथी प्रतिमा लगने से अच्छा संदेश जाएगा
जिले में संत गाडगे मिशन की शुरुआत करने वाले रामलड़ैते कनौजिया ने शोभायात्रा निकालकर जो आगाज किया था वह कहीं ना कहीं रंग लाते दिख रहा है और समाज राष्ट्र संत गाडगे बाबा के प्रति जागरूक हुआ है यही कारण है अब जिले में एक नहीं कई जगह 23 फरवरी को संत गाडगे जन्मोत्सव मनाया जाता है संत गाडगे प्रतिमा स्थापित होने से नगर क्षेत्र में भाजपा विधायक व कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को इसका लाभ भी मिलेगा क्योंकि नगर क्षेत्र में धोबी समाज की बड़ी संख्या है फिलहाल इस पार्क में संत गाडगे की प्रतिमा के साथ तीन प्रतिमाएं लगाया जाना नगर निगम द्वारा प्रस्तावित है
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















