नगीना – नूर ऑप्टिकल्स आई केयर सेंटर पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 15 मरीज आयुष्मान कार्ड धारक को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। नूर ऑप्टिकल्स एंड आई केयर सेंटर दारुल शिफा बारादरी के ऑप्टोमेट्रिस्ट मुज़म्मिल अज़ीम की देख रेख में 12 दिसंबर दिन रविवार को आयोजित किया गया। कैंप में बिजनौर के डॉक्टर रचित अग्रवाल द्वारा 200 मरीजो की आँखों की जांच की तथा प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड धारकों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 15 मरीजो को चयनित किए गए ।
जिनको निःशुल्क दवाएं भी दी गई। आयुष्मान कार्ड धारक मरीज़ों को बिजनौर ले जाने और वापस लाने की भी निशुल्क सेवा की जाएगी। कैम्प का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया गया। 15 मरीजो को डॉ रचित निजी वाहन से बिजनौर ले गए और सम्पूर्ण जांच कर सोमवार को उन्हें वापस नगीना पहुंचाया जाएगा।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















