उत्तरप्रदेश
Trending

थाना बण्डा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर – एस. आनन्द, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे संजीव कुमार वाजपेयी, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन व बीएस वीर कुमार, क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में थाना बण्डा पुलिस को बडी सफलता प्राप्त हुई । दिनांक 12.2.2021 की प्रातः 05.00 बजे थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम डिमरई में धर्मवीर के घर छापेमारी कर 02 अभियुक्तों 1-प्रगट सिंह व धर्मवीर को गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त परगट सिंह उर्फ पग्गू के कब्जे से 01 अवैध तमंचा देशी 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं अभियुक्त धर्मवीर के पास से 01 तमंचा देशी 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस तथा अभियुक्त धर्मवीर के घर से 04 चोरी की मोटरसाइकिल (1-प्लेटिना काले रंग की मो0 साइकिल (सम्बन्धित अ0सं0-786/21 धारा 379 भादवि) 2-हीरो होण्डा CD DELUXE रंग काला मैरून जिसकी न0 प्लेट पर HP 36 A 9673 अंकित है तथा 3- मोटरसाइकिल डिस्कवर जिसके चेचिस न0 को ई- चालान एप्प द्वारा चैक किया गया तो मो0 साइकिल का रजिस्ट्रेशन न0 UP 24 AU 7535 पाया गया ।

मो0 साइकिल की न0 प्लेट पर UP 24 AY 7535 अंकित है तथा 4-मो0 साइकिल प्लेटिना के नम्बर प्लेट पर UP 25 AA 4759 को ई- चालान एप्प के माध्यम से चैक किया गया तो पाया कि उक्त रजिस्ट्रेशन न0 पर बजाज XCD125DTS-SI आवंटित है तथा चेचिस न0 खुर्दबुर्द है) बरामद की गयी । बरामदगी के आधार पर थाना बण्डा पर सुंसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण

मनोज कुमार प्रभारी निरीक्षक बण्डा जनपद शाहजहाँपुर,उ0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर,उ0नि0 सर्वेश कुमार शर्मा थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर,मुख्य आरक्षी 69 अरविन्द कुमार थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर,आरक्षी 249 रामकिशन वर्मा थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर,आरक्षी 876 अनिल कुमार थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर,आरक्षी 659 सुरेन्द्र कुमार थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर,आरक्षी 386 गौरव वाजपेई थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर ।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button