तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए वीर सपूतों को अभिनव अग्रवाल ने किया नमन
नजीबाबाद – तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत और सेना के अन्य अधिकारियों के निधन पर नगर के युवा समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने गहरा दुख जताया तथा उनके परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत और और सेना के अन्य अधिकारियों के निधन पर पूरा देश स्तब्ध है। पूरा देश शहीदों का ऋणी रहेगा।
उन्होंने शहीद जनरल बिपिन रावत का योगदान अविस्मरणीय बताया। उनकी वीरता और साहस के कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। जनरल रावत ने एक सैन्य अधिकारी के रूप में बेहतरीन कार्य किया। अपनी पूरी क्षमता से देश की सेवा करने के लिए देश उन्हें हमेशा याद रखेगा। देशवासियों के दिलो में हमेशा अमर रहेंगे सीडीएस जनरल बिपिन रावत। अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने मौन धारण कर नम आंखों से सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















