नगीना – घर मे अचानक आग लगने से दो मासूम बुरी तरह झुलस गए और घर का सभी सामान जलकर खाक हो गया मोहल्ले वासियों की सक्रियता से घर मे बन्द दोनों मासूमो की जान बच सकी। गृहस्वामी के अनुसार उसके घर का लगभग सभी सामान जल गया है। दोनों बच्चों का उपचार हो रहा हैं।
गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ला नालबन्दान में एक बन्द पड़ा मकान आग की चपेट में आ गया। मकान के पड़ोस में रहने वाले राम अवतार बिजली वालों व अन्य पड़ोसियों आननफानन में घर का दरवाजा तोड़ घर में मौजूद मासूमों जतिन 4 वर्ष व मोहिनी 2 वर्ष को बेहोशी की हालत में बामुश्किल आग की चपेट से बचाया काफी कोशिशों के बावजूद आग के विकराल होने के कारण नहीं बुझ सकी और घर का सभी सामान जलकर खाक हो गया। गृहस्वामी मनीष चन्द्रा पुत्र सुशील चन्द्रा ने बताया कि रोजाना की तरह वह और उसकी पत्नी राखी चन्द्रा मजदूरी करने गए थे। बच्चों को घर मे ताला लगाकर छोड़ गए थे।
जहां मोहल्लेवालों ने मासूमो के बच जाने पर ईश्वर का शुक्र अदा कर रहे थे वहीं घर का सामान जल जाने से दोनों पति पत्नी मायूस नज़र आये। पड़ोसियों ने बच्चों को बचाने के प्रयास व शहर की गलियो में होने के कारण फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दी जा सकी। पड़ोसियों के कहना है क्योकि फायर की गाड़ी को पहुचने में अधिक समय लगता इसलिए सूचना का कोई भी लाभ नही मिलता।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















