AIRA NEWS NETWORK – रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी तेजतर्रार जोगिंदर पाल सिंह लगातार सराहनीय कर रहे हैं, मुज़फ्फरनगर।शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र व उनकी टीम अपराधियों को पहुंचा रही है सलाखों के पीछे तो वही रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी जोगिंदर पाल सिंह ने जब से चौकी रामलीला टिल्ला का चार्ज लिया है तब से अब तक अपराधियों के पास से अलग अलग सराहनीय गुडवर्को में कई तमंचे व कई कारतूस भी बरामद कर चुके हैं ओर शातिर अपराधियों को जेल की हवा खिला चुके हैं।
आज भी शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में एक ओर गूडवर्क को अंजाम देते हुए चौकी प्रभारी जोगिंदर पाल सिंह ने आबकारी क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतुस भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं।
पकड़े गये अभियुक्त का नाम अमित उर्फ छोटू पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी पुरानी आबकारी टिल्ला थाना कोतवाली नगर जिला मुज़फ्फरनगर बताया जा रहा हैं । वही मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन से आखिरी करती है अपराध को खत्म करने में आप भी आगे हैं अगर आपके पास अपराधियों के बारे में कोई सूचना हो या कहीं अपराध होता देखें तो तुरंत ही हमसे संपर्क करें आपका नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















