मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार के प्रधान कार्यालय में MI-17 हेलीकाप्टर क्रैश को लेकर व्यक्त की गई शोक संवेदना
AIRA NEWS NETWORK – मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार के प्रधान कार्यालय न्यू कॉलोनी बालासोड में सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ,उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका रावत एवं 11 अन्य सैन्य कर्मियों की असामयिक वीरगति की घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की गई|
इस अवसर पर बोलते हुए मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार के संयोजक पूर्व सैनिक सुनील बहुखंडी ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जनरल बिपिन रावत साहब भारतीय तीनों सेनाओं के सर्वोच्च अधिकारी के पद पर नियुक्त थे और उनकी सामरिक कुशलता,, व रणनीतिक सामर्थ्य से चीन और पाकिस्तान द्वारा सीमा पर की जाने वाली तमाम चुनौतियों को बखूबी जवाब दिया |
विशेषकर जम्मू और कश्मीर के अशांत क्षेत्र में आतंकियों के कमांडरों की जबरदस्त एनकाउंटर करके आतंक का साम्राज्य खत्म किया |
यही नहीं सेना को अत्यंत अत्याधुनिक और सामर्थ्य वान बनाने के लिए न्यू टेक्नोलॉजिकल वेपन के माध्यम से अत्याधुनिक भी किया |
उनका नेतृत्व क्षमता बहुत ही प्रभावी थी| उत्तराखंड को उनके सेवानिवृत्ति के पश्चात रिवर्स माइग्रेशन के क्षेत्र में बहुत आस उम्मीद थी, उनके असामयिक निधन से वे सभी सब उम्मीद, धूल धूलधूसरित हो गई हैं| इस अवसर पर मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार के फाउंडर मेंबर कैप्टन ठाकुर सिंह गुसाईं साहब श्रीमान आलोक बहुगुणा जी श्रीमान प्रदीप सिंह नेगी पूर्व सैनिक श्रीमान मनोज सिंह नेगी जगत नारायण योगी जी एवं रमेश चंद जगदीश जी पूर्व सैनिक उपस्थित रहे|
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















