उत्तराखंड
Trending

अल्मोड़ा पुलिस : 48 किलोग्राम गांजा लेकर तस्करी को निकले 02 तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा एसओजी/ सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध रूप से नशे की तस्करी कर रहे तस्करों पर कार्यवाही करने के निर्देश पर दिनांक- 09.12.2021 को सल्ट पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा नैल तिराहा सराईखेत रोड सल्ट के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK18TA-0765 (स्विफ्ट कार) को चैक करने पर उक्त कार से प्लास्टिक के 05 कट्टों में कुल 48 किलोग्राम गांजा कीमत करीब 240,000.00 रु0 बरामद कर वाहन चालक सहित वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति, 1-देवेन्द्र कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र रतन सिंह निवासी अमियावाला जसपुर उधमसिंहनगर, 2- गौरव कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र मेघनाथ सिंह निवासी मुरलीवाला जसपुर को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में FIR NO- 25/2021 धारा 8/20/60 NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। उक्त सम्बन्ध में प्रभारी एसओजी उ0नि0 नीरज भाकुनी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्तगण पेशे से ड्राईवर है तथा सराईखेत से गांजा खरीदकर जसपुर ले जा रहे थे,पकड़ में आने पर कार्यवाही की गयी है ।

पकङे गये अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा *गांजे की खरीद के स्रोतों की गहराई से जांच की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 2500.00 रू0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।

अभियुक्त:

  • 1-देवेन्द्र कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र रतन सिंह निवासी अमियावाला जसपुर उधमसिंहनगर,
  • 2- गौरव कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र मेघनाथ सिंह निवासी मुरलीवाला जसपुर उधमसिंहनगर
  • बरामदगी-
  • कुल 48 किलोग्राम गांजा
  • कीमत- 240,000रु0

पुलिस टीम:

  • श्री गोविन्द सिंह मेहता (थानाध्यक्ष सल्ट)
  • का0 सुरेश चन्द्र
  • का0 भूपेन्द्र सिंह एसओजी
  • का0 मनमोहन सिंह एसओजी

अल्मोड़ा पुलिस आमजन से आगरा करती है अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए अपनी पुलिस का सहयोग करें

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button