AIRA NEWS NETWORK – नूरपुर बुध बाजार में जाम लगने के कारण राहगीर परेशान दिखाई दिए यातायात सुचारू रखने के उद्देश्य से नूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने बुध बाजार मार्केट में पहुंचकर काफी जद्दोजहद के बाद जाम खुलवाया बता दें कि बुध बाजार में अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है जिसकी वजह से राहगीरों का निकलना दुश्वार हो जाता है।
दो पहिया वाहन मार्केट में जाम लगने का मुख्य कारण है कि नूरपुर में बुध बाजार चौक पर मार्केट में दोपहिया वाहन घुसने से रोकने के लिए पुलिस भी मौजूद रहती है लेकिन फिर भी शरारती लोग मार्केट में दोपहिया वाहन लेकर घुस जाते हैं जिसकी वजह से जाम की स्थिति बन जाती है थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
विकास सिंह की रिपोर्ट






