मैनपुरी – जनपद के कुरावली कस्बा निवासी राहुल श्रीवास्तव को पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्साहित युवाओं ने उनके आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह सोनी ने राहुल श्रीवास्तव को मैनपुरी का जिलाध्यक्ष बनाया। इस दौरान देवेंद्र सिंह राही प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राहुल श्रीवास्तव बेहद जुझारू कार्यकर्ता है। साथ ही युवाओं में अच्छी पकड़ रखते हैं।
उनको नई जिम्मेदारी मिलने से युवाओं में खासी खुशी है। वही नई जिम्मेदारी मिलने पर राहुल श्रीवास्तव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनको जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे बखूबी पालन करेंगे और अधिक से अधिक युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ेंगे। पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।


















