AIRA NEWS NETWORK – जिला मुजफ्फरनगर के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कल से हड़ताल की घोषणा कर दी है उनका कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांगें नहीं मानेगी तब तक वह लोग काम पर वापस नहीं लौटेंगे। संविदा कर्मचारियों के काम पर ना आने के कारण उच्च प्राथमिकता वाला टीकाकरण कार्यक्रम पूरी तरह से प्रभावित होगा अन्य कार्य भी जैसे ओपीडी सेवाएं, आरबीएसके स्कूल प्रोग्राम, मातृ एवं शिशु टीकाकरण कार्यक्रम सभी कार्यक्रमों की डाटा फीडिंग इत्यादि समस्त कार्य प्रभावित रहेंगे।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, स्टाफ नर्स, टी बी उन्मूलन कार्यक्रम का स्टाफ , एएनएम ,डीपीएम यूनिट सीएमओ ऑफिस का स्टाफ एवं आशा बहुएं इत्यादि लगभग ढाई हजार स्टाफ समस्त प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला चिकित्सालय पर तैनात है संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर सचिन जैन ने बताया कि मिशन निदेशक एनएचएम से वार्ता विफल होने के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कल से समस्त स्वास्थ्य सेवा बाधित रहेंगी जिसके संबंधित ज्ञापन 11 नवंबर को जिला अधिकारी महोदय के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री तक प्रेषित किया जा चुका है मांगे पूरी ना होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















