पौड़ी/उत्तराखण्ड – पौड़ी थाना प्रभारी विनोद गोसाई के कुशल मार्ग निर्देशन में पुलिस द्वारा निरंतर सराहनीय कार्य को अंजाम दिया जा रहा है उन्होंने अपनी तैनाती के समय में सदैव अच्छी पुलिसिंग का उदाहरण पेश करने का प्रयास किया है और इसमें वह काफी हद तक सफल भी रहे हैं ऐसे ही एक केस में आज भी उन्हें व उनकी टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई जिस पर अधिकारियों ने उन्हें शाबाशी दी और उत्साह वर्धन किया।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश रावत व उनकी टीम हैड कॉस्टेबल कुलदीप कुमार का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा टिंबर भावना के आधार पर काम हुआ।कोतवाली पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस टीम ने 38 लाख की धोखाधड़ी के वांछित इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।विदित हो कि गत दिनो पहले संजय नेगी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल द्वारा थाना पौड़ी पर एक तहरीर बाबत अभियुक्त रजनीश श्रीवास्तव डायरेक्टर M/S Ambussmith Pvt. नई दिल्ली के द्वारा kovid 19 के दौरान स्वास्थ्य विभाग को 6 एंबुलेंसो की आपूर्ति करने के एवज में 45,70,160 रुपए की धनराशि का भुगतान प्राप्त करने के उपरांत अभियुक्त रजनीश श्रीवास्तव द्वारा नियत समयावधि के बाद केवल एक एंबुलेंस की आपूर्ति कर शेष 5 एम्बुलेंसों की आपूर्ति न कर 38 लाख रुपये की धनराशि धोखाधड़ी से अमानत में खयानत कर हड़प लेने विषयक के आधार पर थाना पौड़ी पर दाखिल की गई जिसके आधार पर अभियुक्त रजनीश श्रीवास्तव के विरुद्ध थाना पौड़ी पर मु0अ0स0 31/2021धारा 406/420 IPC पंजीकृत किया गया ।
मुकदमे की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री महेश रावत को दी गई वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश रावत द्वारा विवेचना मैं साक्ष्य एकत्रित कर अभियुक्त के संभावित ठिकानों दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर व लखनऊ में दबिश दी गई तो अभियुक्त फरार हो गया तथा लगातार फरार चल रहा था । अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी द्वारा 2500/-का इनाम घोषित किया गया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी के पर्यवेक्षण में पुनः दिनांक 19.11.2021 को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश रावत के नेतृत्व में एक टीम गैर प्रान्त उत्तर प्रदेश व दिल्ली हेतु रवाना की गई थी।उक्त टीम द्वारा अभियुक्त के लखनऊ स्थित पते व संभावित ठिकानों पर दबिश दी तो अभियुक्त नहीं मिला तथा पूर्व की भांति लगातार फरार चल रहा था तत्पश्चात दिनांक 23.11.2021 को गठित पुलिस टीम की ठोस सुरागरसी पतारसी से अभियुक्त को हरदोई रोड कस्बा संदाना जनपद सीतापुर उ0प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















